बसंत को समर्पित,,,रचना,,दोहे,,,,
अधरों पर टेसू खिले,महुआ महके नैन।।
देह हुई कामायनी,यह बसंत की दैन।।
उनको यह मधुमास है,जिनके साजन पास।।
जिनके साजन दूर हैं,देखे गए उदास।।
धरती भी धारण करे, पीताम्बर परिवेश।।
सिर पर ओढ़े चूनरी ,रख मन मोहक भेष।।
बूढा बरगद चाहता,छूना अधर पलास।।
ऐसे ही प्रेरित करे, हम सबको मधुमास।।
ऋतुओं का राजा कहें,सब बसंत को आज।।
ग्रंथों में उल्लेख है, माने यही समाज।।
प्रेम बिना यह जिंदगी, सच में है बेकार।।
प्रेम अगर सच्चा मिले, जीवन हो छतनार।।
मधुर मिलन अभिसार से,चलता है संसार।।
निर्मल निष्छल नेह ही, है जीवन का सार।।
===========================
बृंदावन राय सरल सागर एमपी
मोब,,,7869218525
Last Updated on January 15, 2021 by bindravnrais
- बृंदावन राय
- सरल
- बृंदावन राय सरल सागर एमपी मोबाइल नंबर 786 92 18 525 सागर मध्य प्रदेश
- [email protected]
- 94पौददार कालोनी राय भवन सागर मप्र भारत