न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

रीजनल इस्पेक्टर को धर्म का उपदेश दिया

Spread the love
image_pdfimage_print

रीजनल इस्पेक्टर को धर्म का उपदेश दिया,प्रकाशनार्थ:- 29 नवम्वर पुण्यतिथि पर विशेष प्रख्यात वेद विदुषी डा सावित्री देवी शर्मा वेदाचार्या के जीवन की प्रेरणास्पद अमूल्य घटना”जब रीजनल इंस्पेक्टर को धर्म का उपदेश दिया* वेदों वेदांगों की प्रकान्ड विदुषी ,पांच विषयों में आचार्य,दो बिषय में एम ए, शतपथब्राह्मण पर पी एच डी,शपथ र्जब्राह्मण की भाष्विकार विश्व की प्रथम महिला वेदाचार्य, विश्व की प्रथम महिला वेद उपदेशिका , सम्पूर्ण देश में धर्म प्रचार डा सावित्री देवी शर्मा वेदाचार्या जी की पूण्यतिथि 29नवम्बर 2005 को सम्पूर्ण देश मैं वेद वेदांगों का प्रचार प्रसार करते व विश्व को वेदों को आत्मसात की प्रेरणा प्रदान करती हुई संसार के मोह बन्धनमुक्त हो कर परमपिता परमेश्वर की गोद में पहुंच कर मोक्ष प्राप्ति के मार्ग पर चिरकाल के लिये पहुंच गई। 29 नवम्बर 2005 पुण्यतिथि पर उनके जीवन की प्रेरणादायक संस्मरण समाज को नवीन ज्योति प्रदान करेगी। आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,छपरा, विहार में प्रधानाचार्य के पद पर 1965 से 1970 तक रही , यह काल उनके जीवन का नारी शिक्षा, नारी उत्थान व समाज में नारियों का सम्मान कैसे बनाएं इस हेतु महत्त्वपूर्ण रहा। कालिज में वालिकाओं की शिक्षा के साथ वे संस्कारवान बन कर गार्गी ,अपाला, मैत्रयी जैसी विदुषियां बने, इसके लिए उन्होंने भेष-भूषा, अनुशासन, सप्ताह में एक दिन संस्कृत संम्भाषण, सप्ताह में एक दिन व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन, सप्ताह में एक दिन सामुहिक वैदिक यज्ञ का आयोजन, भारतीय संस्कृति के प्रत्येक विन्दुओं को जीवन में सफलता पूर्वक अवतरित करने का आयोजन किया करती थी। इसी बीच विहार प्रान्त की तत्कालीन रीजनल इंस्पेक्टर विद्यालय का निरीक्षण करने आई, निरिक्षण करने के बाद वे सभी दृष्टि से अत्यंत प्रसन्न हुयीं, अन्त में जब प्रवंध समिति के साथ वैठक के आयोजन में उन्होंने कहा कि विहार प्रान्त का सर्वश्रेष्ठ कालेज प्रतीत हो रहा है, परन्तु कालेज की प्राचार्या कालेज में धर्म का प्रचार प्रसार अधिक करती है, हमारा देश धर्म निरपेक्ष है , ऐसा कार्य करना भारतीय संविधान में उचित नहीं है। रीजनल इंस्पेक्टर के यह वाक्य सुनकर डा सावित्री शर्मा वेदाचार्या जी ने साक्षात विद्योतमा के रुप में कहा कि आप जिस पद पर वैठी है क्या इस पद पर अधर्म का प्रचार प्रसार कर रही है? फिर क्या था उन्होंने प्रवंध समिति के सामने ४५ मिनट धर्म शब्द की व्याख्या व उपदेश प्रदान किया और कहा कि “धार्यते या सा धर्म:” धारण किया जाय उसे धर्म कहते हैं, सदाचार में जीवन का नाम धर्म है,मानव को मानव बनाने का नाम धर्म है, संस्कार वान समाज बनाने का नाम धर्म है, सम्प्रदाय,मत मतान्तर,गुरुढमवाद,हिन्दु-मुसलिम-सिख-ईसाई आदि धर्म नहीं है यह सब मत मतान्तर है,इन सब से दूर हट कर महाभारत का वह वाक्य ” आत्माना: प्रतिकूलानि परेशाम् न समाचरेत”अर्थात जो अपनी आत्मा को अच्छा नहीं लगता है वह व्यवहार दूसरों के साथ न करें उसे धर्म कहते हैं, हमारा गौरव मयी देश धर्म निरपेक्ष नहीं हो सकता है, अपितु धर्म सापेक्ष है, मत निरपेक्ष हो सकता है परन्तु धर्म निरपेक्ष नहीं हो सकता है इस प्रकार रीजनल इंस्पेक्टर को प्रवंध समिति के बीच धर्म का उपदेश प्रदान करने पर प्रवंध समिति के अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानाचार्य वहन जी के उपदेश देने पर घबडाए और कहा कि विद्यालय की ग्रान्ट बन्द हो जायेगी, इस पर वेदाचार्या जी ने कहा कि यदि प्रवन्धसमिति को मेरे द्वारा धर्म का स्वरूप प्रस्तुत करने पर ग्रान्ट बन्द होने का भय है तो यह मेरा त्यागपत्र है,आप इसे स्वीकार करें, इस पर प्रवंध समिति चिन्तित हो गई और त्याग पत्र स्वीकार करने से मना कर दिया। परमविदुषी वेदाचार्या जी के धर्मबल, आत्म बल, आत्म विश्वास व विद्यालय की वालिकाओं को संस्कार वान बनाने के संकल्प का यह प्रतिफल था कि तीन महीने के बाद जब सरकार के द्वारा विद्मालय के निरिक्षण की आख्या का पत्र विद्यालय में आया ,तो उसमें लिखा था कि “विहार प्रान्त का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय है एवं इसकी ग्रान्ट दूनी की जाती है।” विश्व विख्यात परम विदुषी के जीवन की इस अमूल्य घटना से हमको यह शिक्षा मिलती है कि” धर्मैव हतों हन्ति धर्मो रक्षति रक्षिता” अर्थात यदि जो धर्म की रक्षा करेंगे ,तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। । डा श्वेतकेतु शर्मा, बरेली पूर्व सदस्य हिन्दी सलाहकार समिति भारत सरकार

Last Updated on November 11, 2020 by adminsrijansansar

  • डा श्वेत केतु शर्मा
  • डा श्वेत केतु शर्मा
  • आर्य समाज, बरेली
  • [email protected]
  • 10/12केलावाग बरेली
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

2025.06.22  -  प्रयागराज की हिंदी पत्रकारिता  प्रवृत्तियाँ, चुनौतियाँ और संभावनाएँ  --.pdf - lighttt

‘प्रयागराज की हिंदी पत्रकारिता : प्रवृत्तियाँ, चुनौतियाँ और संभावनाएँ’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रतिभागिता प्रमाणपत्र

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱प्रयागराज की हिंदी पत्रकारिता पर  दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन संपन्न प्रयागराज, 24

2025.06.27  - कृत्रिम मेधा के दौर में हिंदी पत्रकारिता प्रशिक्षण - --.pdf-- light---

कृत्रिम मेधा के दौर में हिंदी पत्रकारिता प्रशिक्षण विषयक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन 27 जून को

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ़ील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर  परकृत्रिम मेधा के दौर में

light

मध्य प्रदेश में हिंदी पत्रकारिता विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अंतरराष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मध्य प्रदेश में हिंदी पत्रकारिता विषय पर

Leave a Comment

error: Content is protected !!