न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

अंतरराष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता माह – 2025 का भव्य शुभारंभ : राजदूत अखिलेश मिश्रा के आशीर्वचनों से होगा भव्य उद्घाटन

Spread the love
image_pdfimage_print

अंतरराष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता माह – 2025 का भव्य शुभारंभ : राजदूत अखिलेश मिश्रा के आशीर्वचनों से होगा भव्य उद्घाटन
हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को रेखांकित करते हुए तथा आने वाले समय की संभावनाओं को दिशा देने के उद्देश्य से ‘अंतरराष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता माह – 2025’ का आयोजन 30 मई से 30 जून तक पूरे एक महीने तक वैश्विक स्तर पर किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन की परिकल्पना न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन एवं अदम्य ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा की गई है, जिसमें विश्व के विभिन्न देशों की हिंदी संस्थाएँ, विश्वविद्यालय, पत्रिकाएँ और विद्वान शामिल हो रहे हैं। आयोजन का शुभारंभ 30 मई 2025 को सायं 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा और यह शुभारंभ समारोह गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिंदी जगत की कई विशिष्ट विभूतियाँ भाग लेंगी।

इस भव्य उद्घाटन समारोह में माननीय श्री अखिलेश मिश्रा, भारत सरकार के आयरलैंड स्थित राजदूत, अपने विशेष आशीर्वचन के साथ आयोजन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद त्रिपुरा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जी.पी. प्रसाईं शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे तथा प्रो. कन्हैया त्रिपाठी (डॉ. आंबेडकर चेयर, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय), प्रो. विनोद कुमार मिश्रा (पूर्व महासचिव, विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस), प्रो. हरीश कुमार (महाराजा दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक), प्रो. पूरन चंद टंडन (दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रो. पवन कुमार जैन (कुलपति, एकलव्य विश्वविद्यालय) एवं प्रो. आशा शुक्ला (पूर्व कुलपति, ब्राउस, महू सहित अनेक प्रतिष्ठित वक्ता हिंदी पत्रकारिता के विविध पहलुओं पर अपने विचार प्रकट करेंगे। समापन पुनः श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन और अंत में प्रो. जी.पी. प्रसाईं का अध्यक्षीय वक्तव्य दिया जाएगा।

यह उद्घाटन कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता के एक वैश्विक मंच के रूप में आयोजित हो रहा है, जहाँ विभिन्न देशों के विद्वान, शोधकर्ता, पत्रकार, विद्यार्थी और मीडिया विश्लेषक भागीदारी करेंगे। आयोजन की विशेषता यह है कि पूरे माहभर दैनिक संगोष्ठियाँ, अंतरराष्ट्रीय शोध संवाद, विशेष व्याख्यान, पुस्तक विमोचन, पत्रिकाओं के विशेषांक, हिंदी और मीडिया पर आधारित प्रशिक्षण सत्र, रचनात्मक प्रतियोगिताएं और अनुवाद कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनका सीधा प्रसारण डिजिटल मंचों पर किया जाएगा।
इस महोत्सव में भाग लेने हेतु सभी प्रतिभागियों को पूर्व पंजीकरण आवश्यक है। पंजीकरण लिंक :-  https://tinyurl.com/IHJM2025ForAllPrograms और क्यू आर कोड :- 

कार्यक्रम से जुड़ने के लिए गूगल मीट लिंक – https://tinyurl.com/IHJM2025 और क्यू आर कोड उपलब्ध कराया गया है :-

आयोजन से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए टेलीग्राम चैनल लिंक : https://t.me/SrijanAustraliaIEJournaL  और क्यू आर कोड :- 

व्हाट्सएप चैनल लिंक : https://whatsapp.com/channel/0029Vakop6x0lwgge8FkKy1v और क्यू आर कोड :- 

और व्हाट्सएप समूह लिंक : https://chat.whatsapp.com/KCXWeRI0jUYEhbcywcxyMa और क्यू आर कोड :- 

अंतरराष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता माह – 2025 का भव्य शुभारंभ की कार्यक्रम सूची इस प्रकार है 

7:30 – 7:35          : कार्यक्रम का शुभारंभ

7:35 – 7:40          : सभी गणमान्य अतिथियों का परिचय   एवं स्वागत – कार्यक्रम संचालक

7:40 – 7:45          : आशीर्वचन – श्री अखिलेश मिश्रा (राजदूत, आयरलैंड)

7:45 – 7:50          : शुभकामनाएं – प्रो. जी.पी. प्रसाईं, माननीय कुलपति, त्रिपुरा विश्वविद्यालय

7:50 – 8:00          : प्रो. कन्हैया त्रिपाठी, डॉ. आंबेडकर चेयर, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय

8:00 – 8:10          : प्रो. विनोद कुमार मिश्रा, पूर्व महासचिव, विश्व हिंदी सचिवालयमॉरीशस एवं अधिष्ठाता, साहित्य                                                          संकाय, त्रिपुरा केन्द्रीय विश्वविद्याल

8:10 – 8:20          : प्रो. हरीश कुमार, विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता एवं जनसंचार, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक 

8:20 – 8:30          : प्रो. पूरन चंद टंडन, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, हिंदी विभाग, दिल्ली विवि, एवं निदेशक, भारतीय अनुवाद परिषद

8:30 – 8:40           : प्रो. पवन कुमार जैन, माननीय कुलपति, एकलव्य विश्वविद्यालय

8:40 –  8:50          : प्रो. आशा शुक्ला, माननीय पूर्व कुलपति, ब्राउस, महु, इंदौर, मध्य प्रदेश

8:50 – 9:00           : मुख्य अतिथि का संबोधन श्री अखिलेश मिश्रा, माननीय राजदूत, आयरलैंड

9:00 – 9:10           : अध्यक्षीय वक्तव्य – प्रो. जी.पी. प्रसाईं, माननीय कुलपति, त्रिपुरा विश्वविद्यालय

9:10 – 9:15            : धन्यवाद ज्ञापन – संचालक डॉ. शैलेश शुक्ला, वैश्विक प्रधान संपादक, सृजन संसार अंतरराष्ट्रीय पत्रिका समूह 

 न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन तथा अदम्य ग्लोबल फाउंडेशन की संस्थापक-निदेशक श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन विश्वस्तरीय स्तर पर हिंदी पत्रकारिता की स्थिति, चुनौतियों और संभावनाओं को एक साथ मंच पर लाकर संवाद, विमर्श और नवाचार की दिशा में एक निर्णायक पहल करेगा। यह आयोजन न केवल हिंदी पत्रकारिता के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करता है, बल्कि डिजिटल युग में उसके बदलते स्वरूप को भी वैश्विक विमर्श का हिस्सा बनाता है। यह महीना निश्चित रूप से हिंदी के लिए एक नई जागरूकता, आत्मगौरव और अंतरराष्ट्रीय संवाद का उत्सव सिद्ध होगा।

Last Updated on May 29, 2025 by srijanaustralia

  • पूनम चतुर्वेदी शुक्ला
  • संस्थापक-निदेशक
  • अदम्य ग्लोबल फाउंडेशन एवं न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन
  • [email protected]
  • आशियाना, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

2025.06.22  -  प्रयागराज की हिंदी पत्रकारिता  प्रवृत्तियाँ, चुनौतियाँ और संभावनाएँ  --.pdf - lighttt

‘प्रयागराज की हिंदी पत्रकारिता : प्रवृत्तियाँ, चुनौतियाँ और संभावनाएँ’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रतिभागिता प्रमाणपत्र

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱प्रयागराज की हिंदी पत्रकारिता पर  दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन संपन्न प्रयागराज, 24

2025.06.27  - कृत्रिम मेधा के दौर में हिंदी पत्रकारिता प्रशिक्षण - --.pdf-- light---

कृत्रिम मेधा के दौर में हिंदी पत्रकारिता प्रशिक्षण विषयक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन 27 जून को

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ़ील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर  परकृत्रिम मेधा के दौर में

light

मध्य प्रदेश में हिंदी पत्रकारिता विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अंतरराष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मध्य प्रदेश में हिंदी पत्रकारिता विषय पर

Leave a Comment

error: Content is protected !!