अस्तित्व
सागर से फिर मुलाकात हुई
पहले की तरह
करता रहा आकर्षित
बाहें पसार कर
बुलाता रहा अपने पास
मन हो चला नदी-नदी सा
बह जाने से पहले ही
पैर ठिठक गये
समर्पण का अर्थ
कयों है
अपने अस्तित्व को
बिसार देना.
नदी
नदी के मायने है खो जाना
समुद्र की गहराई में
नदी के मायने है
लुप्त हो जाना पाताल में
नदी के मायने है
सुखी एक लकीर बन जाना
नदी के मायने है
बस्ती बसा लेना किनारे अपने
गढ़ लेना एक सभ्यता अपने आंचल में
नदी के मायने है
प्रगल्भा बन किनारा लांघ
तुम्हें छू लेने की कोशिश
प्रलयंकारी बन उत्ताल मत्त
सब तहस-नहस कर देना भी है
नदी के मायने
सुधिर निर्झर कलकल नाद
बहते पत्थर को तराश कर बना दे
भगवान
मदी के मायने
औरत भी है
सुजाता शिवेन
Adds
Sujata Shiven
Adity Celebrity Homes
Flate no – 704
Sector- 76
Noida- 201301
U.P.
India
mob no 9910488414
whatsapp no 9910488414
Last Updated on January 17, 2021 by sujata.shiven
- सुजाता शिवेन
- NA
- NA
- [email protected]
- sujata shiven, Aditya Celibity Homes, Flate no I -704 ,Sector- 76, Noida, 201301, U.P