सुना अब उनके हाथों में महेंदी रचने वाली हैं
किये जो वादे हमसे उनसे निभाने वाली हैं…
साथ रहने का वादा किया था हमसे उन्होंने
भुला कर हमें अब उनके साथ रहने वाली हैं…
साथ साथ घूमने निकलते थे हम उनके
पर अब साथ उनका निभाने निकलने वाली हैं…
सुना अब उनके…
किया करते थे बातें बहुत वो हम से
अब नजर अंदाज सा करने लगी हैं हमें
बैठ कर बगिया में इंतजार करते थे हम
सुना हैं उनसे अब राह ना देखा करे हम….
रचा कर मेहंदी हाथों में अपने
हाथ में हाथ लिये उनका चले जायेंगे वो..
हम पहले भी अकेले थे…..
और अब फिर से अकेले हो जायेंगे
सुना अब उनके…
Last Updated on January 4, 2021 by srijanaustralia