अभिषेक करें जन वाणी का
================
अभिषेक करें जन वाणी का
नागरी का, दीव्यागीर्वाणी का
ओंकार जन्मा, संस्कृत सृष्टा
जग वन्दिनी, देव–नन्दिनी
खलिहान–खनक, मात वाणी का ।
अभिषेक करें जन वाणी का |
हिमाला ताज़, सागर लाज़
थार की थाती, वाङ्ग ज्योति
सिन्ध स्वरा, देहात वाणी का।
अभिषेक करें जन वाणी का |
सलोनी–सरल, मृदुल–तरल
जन भारती, राष्ट्र आरती
तम तिरोहिता, जन कल्याणी का।
अभिषेक करें जन वाणी का |
संस्कृति दर्पण, इतिहास दर्शन
सृजन गंगा, भक्ति उमंगा
सर्वस्व अर्पणा, वीणा–पाणी का।
अभिषेक करें जन वाणी का |
संधान करें, व्यवहार करें
सम्मान करें, जय गान करें
निज भाषा, राष्ट्र वाणी का |
अभिषेक करें जन वाणी का |
चरणाभिषेक करें, वीणा–पाणी का।
Last Updated on September 20, 2021 by rnbanyala
- राम निवास
- बाँयला
- केंद्रीय विद्यालय ईटाराणा
- [email protected]
- केंद्रीय विद्यालय ईटाराणा , अलवर, राजस्थान 391001