न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सूर्य और जीवन

Spread the love
image_pdfimage_print

ना कोई लाचारी ना कोई
दुःख व्याधि कायनात में
खुशियों खुशबू का हर मन
आँगन घर आँगन से नाता
शौर्य सूर्य कहलाता।।
युग मे नित्य निरंतर काल
की गति अविराम काल कदाचित
सूरज  गति का सापेक्ष काल
निरन्तर चलता जाता।।
युग की फुलवारी का भूत                                       भविष्य वर्तमान का ताना बाना आना
जाना आदित्य अर्थ बतलाता जाता।।
ब्रह्मांड के आदि अंत मे
युग काल के आगमन गमन में
प्रातः प्रशांत हृदय से उदय उदित
त्रिभुवन में सूरज काल कर्म
व्यख्याता।।
उदय वात्सल्य चंचल शीतल
कोमल नित धरा के स्वागत
का सृंगार बनाता।।
युवा प्रखर निखर प्रगति
प्रतिष्ठा का परम स्रोत पथ
प्रदर्शक उपलब्धि महिमा का
महत्व पुरुषार्थ का दाता।।
सांध्य अवसान युग को
चंद्र की शीतलता देकर
घड़ी पल प्रहर विश्राम
को जाता आंधेरो की
अनुभूति से युग को
सूरज  चैतन्य चेतना
प्रकाश का एहसास
कराता।।
प्रातः संध्या भुवन भास्कर
आते जाते रक्त लाल सी
किरणों से आत्म बोध की
प्रेरणा जगाता।।
सांध्य अवसान की बेला में
चाँद अमावस से कहता जाता
अक्षुण्ण रखना युग ब्रह्मण्ड को
निद्रा में भय भाव
मत लाना।।
सूरज के मुस्कानों से हर प्रातः
युग ब्रह्मांड निद्रा का त्याग
कर नव जीवन का आद्यपान्त
आनंद की अनुभूति करता
आशीष है पाता।।

Last Updated on February 1, 2021 by nandlalmanitripathi

  • नंन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
  • प्राचार्य
  • भारतीय जीवन बीमा निगम
  • [email protected]
  • C-159 दिव्य नगर कॉलोनी पोस्ट-खोराबार जनपद-गोरखपुर -273010 उत्तर प्रदेश भारत
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

Leave a Comment

error: Content is protected !!