न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

काव्य सागर-7

Spread the love
image_pdfimage_print

माँ आओ मेरे द्वार

माईया पधारों घर द्वारे
भक्तों का है इंतज़ार
घर घर तेरा मंडप सजा है
माईया के स्वागत का दिन रात।।

माईया तेरे रूपों का संसार
माईया तू ही अवनि की अवता6र पर्वत बाला बुद्धि ,बृद्धि का स्वर संसार
माईया पधारो घर द्वारे भक्तो को
है इंतज़ार।।

माईया तू ही ज्ञान, ध्यान, विज्ञान
ब्रह्म आचरण ब्रह्म चारिणी विधि विधान बुद्धि पराक्रम प्रबाह
माईया पधारों घर द्वारे भक्तों को
है इंतज़ार।।

माईया तू ही चंद्र हास शक्ति बल
बुद्धि का विकास माईया तू ही दानवता का विनाश चंद्र माथे घंटा खड़क त्रिशूल हाथ माईया पधारों घर द्वारे
भक्तों को हैं इंतज़ार।।

माईया शुभ मंगल का है गान
तेरा आगमन झूमे गाये संसार
मिट गए सारे अंधकार कूष्माण्डा
का गुणगान माईया पधारों घर द्वारे
भक्तों को है इंतज़ार।।

माईया चहुँ ओर खुशहाली
माईया कर्म ,धर्म ,मर्म ,मान
दुष्टो का विनाश स्कन्ध
माता का आगमन जग कृतार्थ
माईया पधारों घर द्वारे भक्तों
को है इंतज़ार।।

माईया जग सारा तेरा मंदिर
युग का प्राणी बालक नादान
माईया बल ,बुद्धि ,बैभव का वरदान
दुष्ट ,दुष्कर्म ,दुःसाहस का नाश मां
कात्यानी जग माँ है तू प्राण
माईया पधारों घर द्वारे भक्तों को
है इंतज़ार।।

माईया तू ही सत्य सन्ध ,सत्य
सत्यार्थ माईया तेरा जग जाहिर न्याय
अन्याय दानव का है तू काल
भक्तो की रक्षा राक्षस संघार
तू ही काली काल माईया पधारो
घर द्वारे भक्तोंको है इंतज़ार।।

युग गरिमा गौरव गौरी
भक्ति ,शक्ति का विश्वास
वरदान पूजा ,वंदन ,अभिनंदन
महा गौरी धाम पधार माईया
पधारो घर द्वारे भक्तों को है
इंतज़ार।।

सकल मनोकामना दायनी
रिद्ध सिद्धि दायनी भय
भव भंजक निर्भय कारी
सिद्धदात्री माँ नौ रूप नवधा
भक्ति नवग्रह सहित विराजै
माईया पधारो घर द्वारे भक्तों
का हैं इंतज़ार।।

नांदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर

Last Updated on April 4, 2022 by nandlalmanitripathi

  • Nandlaltripathi
  • प्राचार्य
  • भारतीय जीवन बीमा निगम
  • [email protected]
  • C-159 दिव्य नगर कॉलोनी पोस्ट-खोराबार जनपद-गोरखपुर -273010 उत्तर प्रदेश भारत
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!