न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

महिला दिवस काव्य प्रतियोगिता हेतु कविता- शक्ति स्वरूपा नारी

Spread the love
image_pdfimage_print

पुरुषों से समानता की चाह में, 

नारी महानता क्यों भूल रही? 

आधुनिकता की होड़ में, 

अपनी मर्यादाएँ क्यों तोड़ रही? 

प्रभु ने जन्मजात पृथक् गुण दिए, 

फिर कैसे मानूं कि भेद नहीं! 

गुणों में अग्रणी सन्नारी  , 

वेदों में भी मतभेद नहीं |

नारी तो स्वयं शक्तिस्वरूपा, 

किसी दृष्टि से अबला नहीं |

सुसंस्कारों को विस्मृत करने में, 

किसी दृष्टि से उसका भला नहीं |

समानता की मृगमरीचिका में, 

शक्ति का ह्रास कर रहीं |

प्रेम के प्रति पूर्ण समर्पण में, 

दासता का आभास कर रहीं |

न्याय-अन्याय के धरातल पर, 

लिंग का सर्वथा कोई भेद नहीं |

नारी पर हुए अत्याचार पर, 

नारी भी सम्मिलित मात्र पुरुष नहीं |

अन्याय के पूर्ण विरोध के लिए, 

आत्मशक्ति संग्रह आवश्यक, पौरुष नहीं|

कोमल देहयष्टि सहायक सृष्टि में, 

संप्रभुता हेतु आवश्यक मति, देह नहीं|

 – डॉ. उपासना पाण्डेय

 

Last Updated on January 1, 2021 by pandeyupasana009

  • मंच
  • जागृतिलीला
  • साहित्यिक
  • [email protected]
  • 151 बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम, भरद्वाजपुरम् 211006,प्रय
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!