न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

हौले हौले बूँद चुनो जिन्दगी की धार से

Spread the love
image_pdfimage_print

तन का सिंगार तो हजार बार होता है, 

पर प्यार तो जीवन में एक बार होता है, 

नाव की दिशा बदले पतवार की चाल से,

हौले हौले बूँद चुनो जिन्दगी की धार से ।1।

कोई न जग में, जो प्यार बिना जी सके,

और  गाने वालों के अधरों को सी सके, 

धीरे धीरे मौत खींचे हर सांस के सितार से,

हौले हौले बूँद चुनो जिन्दगी की धार से ।2।

परछाई भी शीतल होती,पेड के देह से,

होंठ भी होते रसीले ,गीत के राग मेह से,

गात का ताप दूर होए,  स्वेद कण जाल से,

हौले हौले बूँद चुनो जिन्दगी की धार से ।3।

 

Last Updated on January 4, 2021 by opgupta.kdl

  • ओमप्रकाश गुप्ता
  • अवकाश प्राप्त प्रवक्ता गणित
  • बैलाडिला
  • [email protected]
  • DS/596,BARASA COLONY, Near Millennium park, Kirandul,Dantewara,Chhattisgarh -494556
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

Leave a Comment

error: Content is protected !!