न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

मृत्यु

Spread the love
image_pdfimage_print

जन्म और मृत्यु,
जीवन के दो छोर
एक है प्रारंभ तो दूजा अंत
इस मध्य ही है जीवन का सार।

क्या खोया क्या पाया
क्या छोड़ा क्या अपनाया
क्या भोगा क्या त्याग दिया
बस यही है जीवन की माया।

जब जीवन बीत जाती है
मौत का साया जब मंडराती है
जीवन की सांझ जब ढलने को आती है
तब गुजरा वक्त यादें बनकर आती है।

दो पल खातिर जब सासें रुकने को आती है
जीवन भर की कमाई भी
एक क्षण की सांस भी खरीद नही पाती है
जीवन की सारी घटनाएं जब
क्षण भर में नजरो से गुजर जाती है
जीवन का मोल तब समझ में आती है।

तब कर्मो का सारा लेखा जोखा
खुद ही समझ मे आने लगती है
क्या करना था और क्या किया
मन मस्तिष्क में घुमड़ने लगती है
क्या सही था और क्या गलत
सारी बाते बिल्कुल साफ नजर आने लगती है।

तब लगता है थोड़ा और समय मिल जाता
सारी गलती और भूल सुधार देता
पर तब तक बहुत देर हो जाता है
मृत्यु का पाश बस बंधने को रहता है

मस्तिष्क की क्षमता बिखरने को रहती है
काया की ऊर्जा भी खत्म होने को आती है
तब केवल पश्चाताप और संताप ही रह जाता है
और देखते देखते मौत अपने आगोश में समा लेता है।

Last Updated on January 24, 2021 by sheetal.phy14

  • शीतल साहू
  • व्याख्याता
  • विवेकानन्द विद्यापीठ रायपुर
  • [email protected]
  • विवेकानंद विद्यापीठ कोटा रायपुर छत्तीसगढ़ 492010
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

प्रतीकात्मक छवि

साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम है यह सम्मेलन-डॉ विकास दवे

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम

प्रतीकात्मक छवि

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा साहित्यिक पत्रिकाओं

प्रतीकात्मक छवि

जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के बीच आपसी विमर्श – डॉ. शैलेश शुक्ला

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के

Leave a Comment

error: Content is protected !!