न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

चाँद से सवाल

Spread the love
image_pdfimage_print

चाँद से सवाल

चंदा मामा हमारे घर भी आओ ना,
मेरे संग बैठकर हलवा-पूड़ी खाओ ना ।

मुझे करनी हैं, तुमसे ढेर सारी बातें
तुम्हें बुलाते-बुलाते गुज़र गई कई रातें ।

अब ना चलेगा तुम्हारा कोई भी बहाना
जल्दी से मेरे सवालों के जवाब देते जाना ।

तुम्हें घेरे हुए हैं जो- बहुत से टिमटिम तारे,
क्या वे सब हैं – दोस्त तुम्हारे ?

तुम रोज़ छोटे-बड़े, कैसे हो जाते हो,
कभी पूरे गोल तो कभी ग़ायब हो जाते हो ?

सुना है तुम सूरज चाचा से बहुत डरते हो,
उसके आते ही छिपने की क्यों करते हो ?

अगर तुम नहीं आए तो मैं ग़ुस्सा हो जाऊँगा,
तुम्हारे हिस्से के भी पकवान , खुद खा जाऊँगा ।

रचनाकार:- संदीप कटारिया (करनाल,हरियाणा)

 

Last Updated on February 7, 2021 by sandeepk62643

  • संदीप कटारिया
  • सदस्य
  • सृजन आस्ट्रेलिया
  • [email protected]
  • करनाल , हरियाणा
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!