न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

नव वर्ष

Spread the love
image_pdfimage_print

जो बीत गया उसे भूल जाये
जो आ रहा  उसे अपनाये
हालांकि जाते जाते बहुत रूलाया
कईयों को अपनो से बिछड़ाया
दुख तकलीफ की बढ़ाई छाया।

पर,
जीना भी वो सिखलाया
एकता और भाईचारा बढ़ाया
संयम और संवेदना बढाया
बढ़ाई प्रकृति की मोहक छाया
शुद्धता और सुंदरता लौटाया।

और,
जाते जाते दे गई कुछ नसीहतें
सीखा और समझा गई कुछ बाते

प्रकृति के साथ ही चलना
ताकत उसकी कम ना आंकना
प्रगति के पथ पर बढ़ते रहना
प्रकृति का हाथ भी पकड़े रहना
संयम और संतुलन बनाये रखना।

आशा से आकाश थमा है
आशा से विश्वास जमा है
आशा से काल घुमा है
आशा से काल टला है
आशा से ही सृष्टि चला है।

स्वागत है नव वर्ष
फैलाओ चहुओर हर्ष
प्राप्त हो सबको उत्कर्ष।

दुख,पीड़ा, विषाद के अंधेरे से सब उबरे
सुख, हर्ष और खुशी के प्रकाश से सब निखरे
एकता, संयम और जीवटता से बढ़ते रहना
बस यही है, इस नव वर्ष की शुभकामना।

Last Updated on January 23, 2021 by sheetal.phy14

  • शीतल साहू
  • व्याख्याता
  • विवेकानन्द विद्यापीठ रायपुर
  • [email protected]
  • विवेकानंद विद्यापीठ कोटा रायपुर छत्तीसगढ़ 492010
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

Leave a Comment

error: Content is protected !!