न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्याम ‘राज’ की कविता – ‘गाँव की गलियों में बसा है मेरा मन’

Spread the love
image_pdfimage_print

गाँव की गलियों मे
आज भी घूमने
का मन करता हैं।

बिता जो बचपन
लोट आये
आज भी मन
करता हैं।

माँ के हाथ की
पापा के डंडे की
मार खाने का
आज भी मन
करता हैं

शाम शाम को
दादी संग
पड़ोसियों के
जाना का
आज भी मन
करता हैं।

दादा का इंतजार
करने का
आते ही पीट
पर बैठ
घूमने का
आज भी मन
करता हैं।

भाई बहन को
सताने का
आज भी मन
करता हैं।

कहाँ आ गये
अब कामने के
चक्कर में
आज फिर से
गाँव जाने का मन
करता हैं।

याद हैं मुझे
एक रुपये वाली
सोलह गोली
चवनि वाली
वो प्रीती सुपारी
खाने का
आज भी मन
करता हैं।

पारले – जी
का वो छोटा पैकेट
छुपाने का
आज भी मन
करता हैं।

स्कूल जाने से
पहले रोज रोज
वाली मार खाने का
आज भी मन
करता हैं।

आज के धुले
कपडे आज ही
गंदे करने का मन
करता हैं।

जेबें भरी हैं
नोटों से
मगर
आज भी सिक्के
लेकर
खनकाने का मन
करता हैं

कितनी कितनी
दूर आ गये
घर छोड़ कर
आज फिर से घर
लौटने का मन
करता हैं।

बचपन की
यारी दोस्ती
सब छुटी
यारों संग
आज फिर से
खेलने का मन
करता हैं।

गाँव की गलियों
में बसा हैं मेरा मन
क्यों बडा हो गया मैं
आज फिर से छोटा
होने का मन
करता हैं।

Last Updated on January 4, 2021 by srijanaustralia

Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!