न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

परिधि

Spread the love
image_pdfimage_print
  1. परिधि

    चक्कर लगाती रही वह बचपन से ही
    गोल गोल परिधि के भीतर
    पृथ्वी की तरह लगातार

    कभी कभी अनजाने में
    कभी कभी जानबूझकर
    कभी कभी जबरदस्ती

    परिधि बदलती रही
    परिधि के निर्माता बदले
    धुरी बदलती रही
    पर गोल गोल घूमना जारी रहा

    वो चक्कर लगाती रही ताकि
    समाज समाज बना रहे
    सामाजिक परंपराएं बची रहें
    बचे रहें संस्कार
    माता पिता का आदर सत्कार
    बचा रहे धर्म
    उसका तथाकथित
    चरित्र ,शील,
    बचा रहे लोगों का विश्वास

    पर इस चक्कर लगाने
    और बचने बचाने में
    खोया कुछ ने आत्म सम्मान
    आत्मबल , अस्तित्व
    बची रह गई सिर्फ धुरी ,परिधि
    और गोल गोल घूमना

    भारती श्रीवास्तव

     

     

Last Updated on January 21, 2021 by mrsbmw68

  • भारती
  • भारती श्रीवास्तव
  • शोधार्थी
  • [email protected]
  • B-502,कृष्णा रीजेंसी मालाड मुंबई 64
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!