न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

जिज्ञासा धींगरा की कविता “एक पागल सी लड़की”

Spread the love
image_pdfimage_print
 
छोटा सा सपना, गहरी सी आंखें,
मासूम सी बातें, पागल सी लड़की।
 
कहीं उसके सपनों की लड़ी खो गई,
वो पागल सी लड़की कहीं गुम हो गई।
 
आंगन की देहरी, सौ रंग के सपने,
अनछुए से अनदेखे इक दिल के कोने।
 
जो सबको खिलाकर भूखी भी सो गई,
वो पागल सी लड़की कहीं गुम गुम हो गई।
 
दिल में बसती थी, एक रंगीन बगिया,
उसमें बोती थी, अपनों की खुशियां।
 
लो सूखे क्या पौधे! बस रो गई,
वो पागल सी लड़की कहीं गुम हो गई।
 
टूटे जो वादे, रूठे जो अपने,
गिन भी ना पाओ, झूठे थे इतने।
 
बस तब से मुश्किल खड़ी हो गई,
वो पागल सी लड़की कहीं गुम हो गई।
 
बस एक भगवान थे उसके हमराज,
करती थी उनसे राज की हर बात।
 
वक्त से लड़ने को  खड़ी हो गई,
वो पागल सी लड़की, कहीं गुम हो गई।
 
सपने जलाकर बन गई वो दीपक,
रह गई अकेली, ना कोई आहट।
 
जाने कहां वो फुलझड़ी खो गई।
उफ वो पागल सी लड़की कहीं गुम हो गई।
 
वो शरारत वो बातें कहीं खो गई
वो पागल सी लड़की कहीं गुम हो गई।
 
 जिज्ञासा धींगरा ,खुर्जा, बुलन्दशहर

Last Updated on November 23, 2020 by navneetshukla2021

  • जिज्ञासा धींगरा
  • सहायक अध्यापक
  • बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश
  • [email protected]
  • खुर्जा, बुलंदशहर
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!