न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

आत्मा की परमयात्रा का परमात्मा जीजस

Spread the love
image_pdfimage_print

यूं नहीं युग मे कोई भी
स्वर सा गूंजता बन ईश्वर
सत्यार्थ ।।
जाने कितनी ही दुःख
पीड़ा से पड़ता जिसका पाला
युग वर्तमान स्वर की सत्य
साधना अवतार आत्मा की परम यात्रा करना चाहता समाप्त।।

स्वार्थ अहंकार आततायी
अमानवीय युग काल का दानव दुर्दांत।।

आत्मा की परम यात्रा
कठिन चुनौती काल, चाल ,समाज।।
सिद्धान्त ,मान्यता रुढ़ियों की चाक
पर घूमता बनते बिगड़ते समीकरण
जीवन मृत्यु का काल।।
चाहे सत्य सनातन अवतार हो
चाहे सिद्धार्थ बुद्ध का महाप्रयाण
परशुराम अन्याय विरुद्ध न्याय अवतार।।
राम मरती मर्यादा का मर्यादा अवतार
कृष्ण अनैतिक समाज में नैतिक युग
समाज का सत्य सत्यार्थ भगवान।।
युग काल के परिवर्तन काल
नियति की संस्कृति संस्कार ।।
निरंतर प्रबाह कभी- कभी मानव
आत्मा परमात्मा की जीवन यात्रा
युग परिवर्तन प्रवर्तक प्रमाण।।
काल की कराल विकराल परीक्षा
काल बड़वानल आग सागर से निकलता संयम संकल्पों स्वयं
सिद्धांत उद्देश्य पथ पर बढ़ता
युग परमार्थ यथार्थ।।
जीजस आत्मा की परम यात्रा
परमात्मा स्वर ईश्वर करुणा, क्षमा, सेवा दानवता दर्द दंश दहसत वेदना
की चेतना प्रकाश परमात्मा।।
अज्ञानी, अन्यायी ,अत्याचारी पराकाष्ठा का पवित्र क्रॉस
स्वयं किया स्वीकार।।
आततायी अन्यायी के आत्म
अहंकार की ज्वाला अग्नि को
कर दिया राख।।
युग मे नई चेतना जागृति जागरण का
युग शंखनाद चैतन्य आत्म शक्ति का शाश्वत जीजस दानवता में मानवता का भाग्य भगवान।।

नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश

Last Updated on April 2, 2021 by nandlalmanitripathi

  • नंन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
  • प्राचार्य
  • भारतीय जीवन बीमा निगम
  • [email protected]
  • C-159 दिव्य नगर कॉलोनी पोस्ट-खोराबार जनपद-गोरखपुर -273010 उत्तर प्रदेश भारत
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

Leave a Comment

error: Content is protected !!