न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

जीवनसंगिनी…!!!

Spread the love
image_pdfimage_print

प्रीत की रीत कहूं तुमसे,
दिल उनसे आज ये जुड़ बैठा,
प्रीत की परछाई लेकर,
मन उनको आज ले उड़ बैठा।

फिर साथ मिला तेरा मुझको,
जीवन में तुम मेरे आए,
फेरों से वचन पिरोया यूं,
सांसों की माला बन जाए।

डगमग डगमग जब नाव चली,
पतवार लिया हांथो में तब,
जब धाराएं विपरीत हुई,
विश्वास भरा सांसों में तब।

एहसान है ये तेरा मुझपर,
संगिनी बन तुमने साथ दिया,
खुद के अरमानों का गला घोंट,
परहित में अपना हांथ दिया।

महसूस नहीं कर सकते हम,
तेरे मन जो भी द्वंद चले,
जग के कर्कश कुछ तानों पर भी,
मन तेरे प्रीत के छंद चले।

अब मुक्त नहीं हो सकते हम,
एहसान जो तुमने दान दिए,
सह बोझ निरंतर हम सब का,
कर्तव्य इसे तुम नाम दिए।

प्रेम भरी परिपाटी पढ़,
कृत कृत्य किया तुमने हमको,
हर जन्म तुम्हारा प्रेम मिले,
प्रभु से वरदान मिले हमको।

✒️✒️

Last Updated on January 22, 2021 by rtiwari02

  • ऋषि देव तिवारी
  • सहायक प्रबंधक
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • [email protected]
  • L-4, NAI BASTI RAMAI PATTI MIRZAPUR UTTAR PRADESH INDIA PIN 231001
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

fafa

हिंदी पत्रकारिता का वैश्विक विस्तार: विरासत, विकास और भविष्य का विराट विमर्श

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिंदी पत्रकारिता का वैश्विक विस्तार: विरासत, विकास और भविष्य का विराट विमर्श डॉ. शैलेश

123

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों और भविष्य पर होगा व्यापक विमर्श

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों

Leave a Comment

error: Content is protected !!