न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

मैं

Spread the love
image_pdfimage_print

*।।मैं।।*
मैं चिर नवीन मैं अति प्राचीन
मैं खुशमिज़ाज मैं ग़मशीन

मुझमें यह संसार समाया हैं
मुझसें मोह मोक्ष माया हैं

मैं अस्तित्व हुँ , मैं व्यक्तित्व हुँ
मैं लघुत्व और मैं प्रभुत्व हुँ

मैं नवनीत हुँ, मैं अवधूत हुँ
मैं वर्तमान भविष्य औऱ भूत हुँ

मैं आशा हुँ, मैं ही निराशा हुँ
मैं ही दिशा, दशा, इच्छा हुँ

मैं निःशब्द हुँ , मैं वाचाल हुँ
मैं ही देव् हुँ , दैत्य वैताल हुँ

मैं सत्य सनातन शिव धर्म हुँ
मैं ही कर्म ,मर्म और शर्म हुँ

मैं प्रारब्ध हूँ , मैं करबद्ध हुँ
मैं दुर्लभ और मैं उपलब्ध हुँ

मैं लंठ हुँ और मै ही संत हुँ
मैं आग़ाज़ और मैं ही अंत हुँ

मैं ही लय हुँ, मैं ही भय हुँ
मैं ही क्षय हुँ औऱ मैं शय हुँ

रहूँगा जब तक सृष्टि रहेगी
क्योंकि मैं तो आख़िर “मैं” हुँ ।।
©बिमल तिवारी “आत्मबोध”
   देवरिया उत्तर प्रदेश

Last Updated on January 9, 2021 by bmltwr

  • Bimal
  • "Aatmbodh"
  • स्वतंत्र
  • [email protected]
  • Nonapar, deoria, उत्तर प्रदेश
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

Leave a Comment

error: Content is protected !!