न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

“देशभक्ति-काव्य लेखन प्रतियोगिता ” हेतु कविता – वीरों का वन्दन होना चाहिए

Spread the love
image_pdfimage_print

वीरों का वंदन होना चाहिए

इस देश का अम्बर रोता है, इस देश की धरती रोती है,

जब-जब वीर जवानों को, भारत माता खोती है । 

अलगाववाद के नाम पर, नापाक हरकतें होती हैं,

पत्थरबाजी की आड़ में, आतंकी जड़ें पनपती हैं । 

आस्तीन में साँप छुपे हैं, कब तक दूध पिलाओगे,

रक्त पिपासु भेड़ियों को, कब तुम सबक सिखाओगे । 

पूछ रही है बूढ़ी माँ, पूछ रही है बहन तुम्हारी ?

पूछ रहा है नन्हा बालक, पूछ रही है प्रियतम प्यारी ?

हम सब की अश्रु धारा का, कर्ज़ चुकाओगे कैसे ?

अमर शहीद जवानों का, मान बढ़ाओगे कैसे ?

बन्द करो समझौते सारे, हुक्का-पानी बन्द करो,

डालो नाक-नकेल तुम, उसकी मनमानी बन्द करो । 

अमर शहीदों की गाथा का, गान होना चाहिए,

वीरों का अभिमान बढ़े, सम्मान होना चाहिए । 

नागफनी की हर शाख को, चन्दन होना चाहिए,

तपती रेत में हरियाली का, नन्दन होना चाहिए । 

दुश्मन के हर ख़ेमे में, क्रंदन होना चाहिए,

अभिनन्दन का युगों-युगों तक, वंदन होना चाहिए । 

Last Updated on January 11, 2021 by replytonawal

  • नवल किशोर गुप्त
  • मुख्य-प्रशिक्षक
  • भ.रे.वे.अनु.संस्थान, प्रा.प्र.केन्द्र, ब.रे.का. वाराणसी, उ.प्र. भारत
  • [email protected]
  • म. सं. N-6/2B, 49, इन्दिरा नगर कालोनी, चितईपुर, वाराणसी – 221005, उ.प्र. भारत
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

प्रतीकात्मक छवि

साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम है यह सम्मेलन-डॉ विकास दवे

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम

प्रतीकात्मक छवि

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा साहित्यिक पत्रिकाओं

प्रतीकात्मक छवि

जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के बीच आपसी विमर्श – डॉ. शैलेश शुक्ला

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के

Leave a Comment

error: Content is protected !!