न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

आत्मविश्वास

Spread the love
image_pdfimage_print

घनघोर बरसातों के बाद तृप्त धरा ही,

मनोहर हरियाली की चादर चढती है,

चिलचिलाती धूप से खलिहान में रखी,

फसल ही लोगों  की थाल परोसती है,

युगों से लिखा इतिहास दिलाता हर

अहसास पनपते घटना परिणामों पर,

जीत हमेशा होगी हर भीषण संघर्षों में, 

अडिग बना रहे, हाॅ विश्वास है खुद पर।1।

हर घुप अंधेरी रात के बाद झुटपुटे भोर के

दिवस का उल्लास लिए आगाज होता है,

शान्त खडे पेडो में बैठे परिंदों के घोसले में, 

हर नये उन्मुक्त जीवन का अंदाज होता है।

हर वनवास बदा होता,अधर्म के नाश पर,

अडिग बना रहे हाँ विश्वास खुद पर ।2।

वह सीधी लहर होती जो पर्वत से टकराती, 

और निरन्तर टकराकर उसे चूर चूर कर जाती,

हर निद्रा में ही होता नव रक्त शक्ति संचार 

महामना बनाकर देता नवयुग का निर्माण 

बिजली बनती है सदैव जल के अवरूद्ध पर,

अडिग बना रहे,हाँ विश्वास खुद पर ।3।

वर्तमान के संकट ने जरूर बडा कहर बरपाया है,

अपने अडिग विश्वास से ही इसे जरा रोक पाया है

अब बुद्धि जागरूकता धैर्य का लेना संज्ञान, 

जाति भेद और अज्ञानता का करना है वलिदान,

नया सवेरा आयेगा,खुद अपने अंदाज पर 

अडिग बना रहे, हाॅ मुझे विश्वास खुद पर ।4।

 

 

Last Updated on January 2, 2021 by opgupta.kdl

  • ओमप्रकाश गुप्ता
  • अवकाश प्राप्त प्रवक्ता गणित
  • बैलाडिला
  • [email protected]
  • DS/II/596, BARASA Colony, near Millenium Park,Kirandul ,Dantwada,Chhattisgarh -494556
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

प्रतीकात्मक छवि

साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम है यह सम्मेलन-डॉ विकास दवे

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम

प्रतीकात्मक छवि

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा साहित्यिक पत्रिकाओं

प्रतीकात्मक छवि

जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के बीच आपसी विमर्श – डॉ. शैलेश शुक्ला

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के

Leave a Comment

error: Content is protected !!