न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

परधानी का चुनाव

Spread the love
image_pdfimage_print

परधानी का चुनाव
——————————
चुनाव प्रचार पर आए
मचमचाती गाड़ी से लखदख उजले
लिबास वाले प्रधानजी ने
एक युवा से पूछा –
गांव में अब कितने आदमी होंगे?
युवा मोबाइल में देखते हुए बोला
– एक भी नहीं
वे बोले- क्या कहते हो बच्चा ?
पिछली परधानी की सूची में तो
तीन हजार थे,
युवा बोला –
वे ‘आदमी’ नहीं
सिर्फ वोटर थे,
दारूबाज,साड़ीबाज और कुछ
जातिवादी।
जो बचे ,वो अंधे, गूंगे और बहरे थे।
अगर ये सचमुच मानवतावादी होते
तो आपको परधानी की कुर्सी पर बिठाते नहीं,आप को बताते…
आज जिस मुंह से वोट मांग रहे हैं
वही आप की गलतियां दिखाते।

Last Updated on January 10, 2021 by dr.satyamitra

  • सत्यमित्र
  • डॉ
  • सृजन
  • [email protected]
  • सितारगंज ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड 262405
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!