न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

रमेश कुमार सिंह रुद्र की नई कविता ‘मां सरस्वती’

Spread the love
image_pdfimage_print

वीणावादिनी ज्ञानदायिनी ज्ञानवान कर दे….

माँ रूपसौभाग्यदायिनी नव रुप भर दे….

हंसवाहिनी श्वेतांबरी जग उज्ज्वल कर दे…..

वीणापाणिनि शब्ददायिनी शब्दों से भर दे….

ज्योतिर्मय जीवन

तरंगमय जीवन

सभी जन प्रकाशयुक्त

सभी जन ज्ञानयुक्त

अज्ञान निशा को

जीवों से दूर कर दे…..

सत्य पथ सत्यमय

वीणा के तारों से

विद्या-विनयमय

स्वरों की झंकारों से

सभी जीव-प्राणि को

सुखद पल भर दे…..

कमलासिनी कमलनयन से सभी को दृष्टि दे.

वाग्देवी माँ वागेश्वरी वाणी से सभी को वृष्टि दे.

कमंडलधारिणी करकमलों से सभी को वृद्धि दे.

बुद्धिदात्री ब्रम्भचारिणी सभी को सृष्टि दे.

©️रमेश कुमार सिंह रुद्र

Last Updated on November 23, 2020 by hisarsushil

Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!