न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

प्रेम काव्य लेखन प्रतियोगिता (प्रेम आज-कल)

Spread the love
image_pdfimage_print

प्रेम!
आजकल प्रभावित है…
उपभोक्तावादी बाजारी संस्कृति
और फिल्मी देह बाजारी से।
फलिभूत कर्ज और उधारी से।
रोज नए फूल खिलते,
तन से तन मिलते,
कौड़ियों के भाव पर
अवसरवादी स्थापित-विस्थापित
भावनात्मक जुड़ाव है।
मादा की क्षणिक काया,
नर के पाकेट की माया,
दिल-कबड्डी बस रास आया।
नकलची ऐसा है दौर लाया,
समलिंगी-रिश्ते फैशन चले।
घर-परिवार,रिश्ते-नाते!
असुरक्षित-असहज,
असंतुलित,
काल्पनिक होकर
बन रही बीते दिनों की बातें।
चकाचौंध-महत्त्वाकांक्षाओं की
बलि वेदी पर बलवती घातें।
कचड़े की तरह फेंकने को आतुर
कहीं भी कोई स्थान नहीं,
बचपना और बुढ़ापा पाते।
गुजरती भटकाव में,
अस्त-व्यस्त दिनचर्या वाली
दिन और रातें।
पाण्डेय सरिता

Last Updated on January 28, 2021 by pandeysaritagomoh

  • पाण्डेय सरिता
  • लेखिका और कवयित्री
  • स्वतंत्र लेखन
  • [email protected]
  • G.R.P मंदिर गोमोह, धनबाद, झारखण्ड
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

123

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों और भविष्य पर होगा व्यापक विमर्श

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों

Leave a Comment

error: Content is protected !!