न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

बहुत मुश्किल होगा

Spread the love
image_pdfimage_print

बहुत मुश्किल होगा

 

 

बहुत मुश्किल होगा बिन तेरे हम से जी पाना ।
तुझे भुला कर किसी और से दिल लगाना ।।

बेचैन दिल का हाल किसे बताए
सीने पर लगे ज़ख्म किसे दिखाएँ
आसान नहीं हाले दिल सबको बताना
बहुत मुश्किल होगा बिन तेरे हम से जी पाना ।

मय से भरे सारे जाम ख़ाली हो गए
कल के शहंशाह आज मवाली हो गए
अपनी निगाहों से भर दे-मेरे दिल का पैमाना
बहुत मुश्किल होगा बिन तेरे हम से जी पाना ।

यादों में तेरी यूँहीं वक्त गुज़र जाता है
मेरा ख़ुदा मुझे वहाँ ऊपर बुलाता है
तुम हुए साथ तो उसे भी बना दूंगा कोई बहाना
बहुत मुश्किल होगा बिन तेरे हम से जी पाना ।

हर तरफ़ बिखरी ख़ुशबू सिर्फ़ तेरी है
मन-मंदिर में बसी मूरत र्सिर्फ तेरी है
नामुमकिन है किसी और को अपना ख़ुदा बनाना

बहुत मुश्किल होगा बिन तेरे हम से जी पाना ।

न जाने कितनी कोशिशें कीं तुझे मनाने की
फिर भी तेरी आदत नहीं गई हमें सताने की
अब छोड़ो भी ज़ालिम इस ‘दीप को सताना
बहुत मुश्किल होगा बिन तेरे हम से जी पाना ।

तुझे भुला कर किसी और से दिल लगाना
बहुत मुश्किल होगा बिन तेरे हमसे जी पाना ।

 संदीप कटारिया (करनाल, हरियाणा)

Last Updated on March 2, 2021 by sandeepk62643

  • संदीप कटारिया
  • छात्र
  • बुद्धा कालेज आफ एजुकेशन
  • [email protected]
  • करनाल , हरियाणा
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!