न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

मोह

Spread the love
image_pdfimage_print

मोह
़़़़़़़़़़़़
सांसों से मोह कभी छूटता नहीं ,
बंधनों में बंध कर भी दम घुटता नहीं!!

शाम निराश तो करती है, पर सुबह की किरणें देख आस का धागा टूटता नहीं!

तिरस्कार, अपमान सब सहना कठिन होता है,
पर मन से जीने का हौसला छूटता नहीं!!

मुस्कानों से भरे चेहरे का एक भी कोना झुर्रियों से बचा नहीं ,
ये आईना भी अब झूठ बोलता नहीं !!!

तुम्हारी आंखों में प्यार वही ढूंढती हूं…
पर कमज़ोर नजरों से साफ कुछ दिखता नहीं !!

उम्मीद करती हूं तुम पुकार लो मुझे प्यार से ,
घुटती ही सही अपने आवाज़ से संवार लो फिर से…
तेरे प्यार की कहानी से मन उबता नहीं!!!

उम्र इतनी बेरहम होगी
नहीं जानती थी ,
जिंदगी इतना रुलाएगी पता नहीं था !!

सभी परेशानियों के बावजूद आश्चर्य है!!
जीने का हौसला बिखरता नहीं!

मोह सांसो से इतना गहरा जाने क्यों है ??
उखडती सांसें हर बार डराती है ..
क्या करुं!!!
सांसो से मोह अब भी छूटता नहीं……..

क्रांति श्रीवास्तव
#अभिव्यक्ति

Last Updated on February 1, 2021 by kranti2571

  • क्रांति श्रीवास्तव
  • शिक्षिका
  • Guru Gobind Singh public school
  • [email protected]
  • Gayatri 7 Vastu Vihar phase I Chira Chas Bokaro Jharkhand
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!