तुम साथ मेरे तो हो जाओ |
हम दुनिया नई बसा लेंगे ,
जीवन की हर बगिया में ,
प्रीत के फूल खिला लेंगे |
तुम साथ मेरे तो हो जाओ |
हम दुनिया नई बसा लेंगे ,
नदिया चाहे गहरी हो जितनी
हम तेरे मांझी बन जाएंगे ,
प्यार के पंख लगा कर फिर
हम नीले नभ पर छा जाएंगे,
तुम साथ मेरे तो हो जाओ।
हम दुनिया नई बसा लेंगे ,
डॉ कविता यादव
Last Updated on January 16, 2021 by drkavitayadav42
- kavita
- Yadav
- NA
- [email protected]
- 104/D Nandanvan Society, Near Abhilasha Chowkdi New sama Road Baroda Gujarat