न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

देशभक्ति-काव्य लेखन प्रतियोगिता” हेतु कविता – राष्ट्र वंदना

Spread the love
image_pdfimage_print

मुक्त चित् प्राण मन से, अहो
राष्ट्र की वन्दना हम करें
शुद्ध चित् प्राण मन से, अहो
अभ्यर्थना हम करें
राष्ट्र ही शक्ति है
राष्ट्र ही भक्ति है
राष्ट्र में ही हमारी भी
अभिव्यक्ति है
मुक्त चित् प्राण मन से, अहो
राष्ट्र की वन्दना हम करें
शुद्ध चित् प्राण मन से, अहो
राष्ट्र अभ्यर्थना हम करें
राष्ट्र ही आन है
राष्ट्र ही बान है
राष्ट्र से ही हमारी
खिली शान है
मुक्त चित् प्राण मन से, अहो
राष्ट्र की वन्दना हम करें
शुद्ध चित् प्राण मन से, अहो
राष्ट्र अभ्यर्थना हम करें
राष्ट्र सर्वस्व‍ है
राष्ट्र संरक्ष्य है
राष्ट्रहित में हमारा भी
भवितव्य है
मुक्त्त चित प्राण मन से, अहो
राष्ट्र की वन्दना हम करें
शुद्ध चित् प्राण मन से, अहो
राष्ट्र अभ्यर्थना हम करें
राष्ट्र ही सत्व है
राष्ट्र ही तत्व है
राष्ट्र गतिमान है
राष्ट्र गंतव्य है
मुक्त चित् प्राण मन से, अहो
राष्ट्र की वन्दना हम करें
शुद्ध चित् प्राण मन से, अहो
राष्ट्र अभ्यर्थना हम करें

Last Updated on January 9, 2021 by asheesh.dube

  • कुमार आशीष
  • कवि
  • स्वतंत्र अध्येता
  • [email protected]
  • 8 /1 /7 स्टेशन रोड अयोध्या 224001
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!