न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

प्रेमकाव्य लेखन प्रतियोगिता , “तलाश”

Spread the love
image_pdfimage_print

“तलाश”

वे वक्त के साथ

अपने आपको बदल लेते हैं |

हम उनके भीतर

झाँकते है |

निहारते हैं

उनकी परछाईयों को |

उनके प्रेम

कभी दिखते नहीं |

हमें खोजते-खोजते

और कितने वक्त 

गुजर जाते हैं |

उनकी सादगी और

मायुशी को पढ़ने की

कोशिश करते हैं |

फिर 

खो जाते हैं

उनके चेहरे पर 

खींची लकीरों में |

शब्दों को पहचान पाना |

और उनके प्रेम की

थाह लगाना |

मेरे लिए 

सागर में 

डूबने जैसा है |

जहाँ तैरना नहीं आता 

मेरे और अथाह सागर के बीच

सिर्फ गहराईयाँ ही रह जाती हैं |

वहाँ हमें कोई दूसरा

बचाना नहीं आता |

हम तलाशते

अपने प्रेम को

जिससे जीवन हमें

सजाना नहीं आता |

भटकते रहे

तलाश करते रहे

राहों पर कई काँटे चुभते रहे

जिस काँटे को हमें 

खुद निकालना नहीं आता |

और प्रेम उसी बीच में

उलझकर रह जाता है

फूल और काँटों की तरह |

जिससे कभी हमें  

सुलझना नहीं आता |

 

  के.एम.रेनू

  शोधार्थी

 हिंदी विभाग

 दिल्ली विश्वविद्यालय

 

 

 

Last Updated on January 7, 2021 by renujnu2016

  • के.एम.रेनू
  • शोधार्थी
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • [email protected]
  • vill-arangi,post-oini mishra,dist-sonbhadra (U.P) 231216
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!