न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

बस , ऐसी लहर देना है

Spread the love
image_pdfimage_print

शब्द तो भाव के भूखे है, 

अभाव है,तो पूरी तरह से रखे हैं, 

भावना है,तो निश्चित उसमें शक्ति है,

शक्ति का मनुहार ही उसकी भक्ति है, 

सशक्त संबोधन से संज्ञायूं दौडी आती हैं, 

जोश भर देने से फिर शक्ति सहित आती हैं, 

शब्दो के भाव से ही बाण का प्रभाव है,

विशेषण के आवेग से आता उसमें वेग प्रवाह है,

उमंग भरे शब्दो से,मधुमास बने वनजारा है,

शब्द की शक्ति से अभेद्य राजमुकुट भी हारा है,

शब्दभेदी बाणों से पृथ्वीराज का आगाज़ है,

इसी से मिटे मुहम्मद गोरी का साम्राज्य है, 

भाव भरे नि:शब्द में यदि भरे सर्वनाम है,

रस-रंग से मुकुट का करते काम तमाम है,

मत समझें शब्द शक्ति से अर्थशक्ति बलवान है,

यह तभी तक टिके हैं जब तक रचना मेहरबान है,

शिवाजी के जोश से छूटे औरंगजेब का पसीना है, 

भाट होकर नहीं , हमें चाणक्य बनकर जीना है,

पहाडों को जो डुबो दे, बस ऐसी लहर देना है,

मदहोशी के रात में अब ऐसी खबर देना है,

क्रिया के वेग से तडपती उमंग का प्रभात हो,

शब्द मुक्त मात्राओं पर फिर आघात हो

दिशाहीन चुटकुले यूँ सशक्त दिशा बने,

“कबीर “या”नीरज” की वही विधा बने,

“महादेवी” के “पथ के राही” से हो मनन,

हो “भारत भारती ” जन का मनन।

Last Updated on December 31, 2020 by opgupta.kdl

  • ओमप्रकाश गुप्ता
  • अवकाश प्राप्त प्रवक्ता गणित
  • बैलाडिला
  • [email protected]
  • DS/596, Barasa Colony, near Millenium Park, Kirandul, Dantewada ,Chhattisgarh -494556
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!