न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

प्रेम काव्य लेखन प्रतियोगिता

Spread the love
image_pdfimage_print

काश!मैं सही से समझ पाऊँ..

बंधन में ना बांधू और तुम्हें कभी बाध्य भी ना करुँ,
बिना कहे तुम्हारे शब्दों को मैं सही से समझ पाऊँ…
व्याकुलता महसूस कर तुम्हारी कभी तुम्हें आघात ना करूं,
अक्सर जो छिपा जाते हैं मुझसे वो मैं समझ पाऊँ..

सिर्फ तन से ही नहीं मन से भी तुम्हें स्पर्श कर सकूँ,
तुम्हारे आयाम को मैं तुम्हारा विराम ना समझ पाऊँ…
स्थिरता पर तुम्हारी कभी प्रश्न ना करूं,
तुम्हारे ठहराव को मैं तुम्हारा भटकाव ना समझ पाऊँ…

जो दर्शाते नहीं हो,वो प्रेम मैं महसूस कर सकूँ,
तुम्हारे प्रेम की असीम गहराईयों को मैं स्वम में उतार पाऊँ…
जिसका उल्लेख नहीं करते हो,वो उत्कंठा को मैं छू सकूँ
मेरी सीमित सोच से परे मैं तुम्हारी विकसित दूरदृष्टि देख पाऊँ…

अनकही और अनसुलझी तुम्हारी उलझनों का एहसास करुँ,
विरह और वेदना के पलों को मैं समझ पाऊँ…
तुम्हारे तपन को बल सा मैं महसूस कर सकूँ,
अपने भीतर की शक्ति से तुम्हें ऊर्जावान कर पाऊँ….

जो कुछ क्षण तुमसे मिले हैं,उन्हें सकुन से जी सकूँ,
तुम्हारी व्यवस्था और व्यस्तता को मैं सही से समझ पाऊँ…
अपने अचार,विचार और व्यवहार से तुम्हें उन्मुक्त रख सकूँ,
अपनी स्वतंत्रता की परिधि को मैं सही से समझ पाऊँ….

डॉ निर्मला नीतू
प्रधानाचार्या
भारतीयम स्कूल,
डेल्टा-I,ग्रेटर नोएडा (उ. प्र.)
7042628813

Last Updated on January 20, 2021 by nirmalaneetug

  • डॉ निर्मला नीतू
  • प्रधानाचार्या
  • भारतीयम स्कूल
  • [email protected]
  • HS-9A,डेल्टा-I,ग्रेटर नोएडा (उ. प्र.)
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

123

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों और भविष्य पर होगा व्यापक विमर्श

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों

Leave a Comment

error: Content is protected !!