न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

क्या नाम दूँ तुम्हे?

Spread the love
image_pdfimage_print
 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कवि सम्मेलन काव्य प्रतियोगिता केलिए

क्या नाम दूँ तुम्हें ?

 

जीना है कब तक देवता का रूप धरकर ?

कितनों ने की है दुनिया में तेरी कदर ?

हे नारी, अबला कहूँ तुझे या नित सबला ?

फिर यूँ ही कहूँ आखिर हो तुम एक महिला ?

 

मायके की सारी यादें समेट लिए,

पग-पग पति-परमेश्वर का साथ दिए,

मेदिनी सी सहकर असीमित प्रसव-पीड़ा,

उठाई जीवन पथ में हर पल सारी बीड़ा।

 

देखते हर पल संतान की सारी लीला,

बढ़ायी सदा अपनी ही वंश की बेला।

मकान को तुमने ही बनाया एक घर,

ममता प्यार की रहीं सदा मीठी सुर।

 

हो बेकार या फिर ला दो आमदनी,

अपने घर की हो तुम नित स्वामिनी।

विज्ञानी हो या रहो अनपढ़ अज्ञानी,

सहती यूँ ही दुःख –दर्द, जैसी अवनि।

 

हर काज में जन्म भर का है सरोकार।

ख्याति मिली बस, कभी ना रहा पारावार।

देश संरक्षण या हो परिवार का रक्षण,

हैं तेरे अहसास जन-जन में अनुक्षण।

 

छोड़ा नहीं हो, तुम ने अब ऐसा कोई कार्य क्षेत्र,

जहां कोई तुझे कहें, करने में हो तुम अपात्र।

फिर भी बंधा है नहीं, जीवन में तेरा सही सूत्र,

दरिंदों के लिए, हो तुम आखिर एक महिला मात्र।

 

Last Updated on January 7, 2021 by anuradha.keshavamurthy

  • अनुराधा.के
  • वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
  • [email protected]
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन,क्षेत्रीय कार्यालय,भविष्य निधि भवन,सिल्वा रोड,है लैंड्स,मंगलूरु-575 002,कर्नाटक
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!