न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

बचपन

Spread the love
image_pdfimage_print

।। ग़ज़ल ।।
बचपन से भरा कौन मेरा ख्वाब ले गया ।
अम्मा की गोद जन्नत-ए-नवाब ले गया ।।

कागज़ की कई कश्तियां पानी का किनारा ।।
ये कौन दुश्मनी में बेहिसाब ले गया ।।

बचपन का वो इतवार मेरे दोस्त कहां है ।
गलियों से मुहल्लों से वो सैलाब ले गया ।।

दो उंगलियों को जोड़ते ही दोस्त बन गए ।
प्रश्नों के भँवर छोड़ के जवाब ले गया ।।

अम्मा मुझे थमा दे वो स्कूल का थैला ।
अब ज़िन्दगी का बोझ भी शराब ले गया ।।

उड़ते थे चील ,कौवा क्यों बचपन भी उड़ गया ।
बेमोल मेरी ज़िन्दगी नायाब ले गया ।।

“अवधेश” अब तू ख्वाब की दुनियाँ से लौट आ ।
उस मोड़ से वो ,शख़्स भी आदाब ले गया ।।
डॉ. अवधेश कुमार जौहरी

Last Updated on January 4, 2021 by avijauhari

  • डॉ.अवधेश कुमार जौहरी
  • असी.प्रोफ.(हिंदी)
  • संगम विश्वविद्यालय ,भीलवाडा
  • [email protected]
  • 3-क-८ चन्द्र शेखर आज़ाद नगर ,भीलवाड़ा (राजस्थान)३११०१
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!