न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

नया वादा

Spread the love
image_pdfimage_print

*नया वादा*

आख़िर कैसे नए वादों पर ए’तिबार किया जाए
पुरानी साज़िशों को कैसे दरकिनार किया जाए।

क़ातिल क़त्ल की ताक़ में ज़मानों से सोया नहीं
आख़िर सोए हुओं को कैसे होश्यार किया जाए।

सच दिन-ब-दिन और कमज़ोर बनता जा रहा है
चलो साथ मिलकर झूठ का शिकार किया जाए।

देखों कितनी ऊँची हो गई है दीवारें नफरतों की
चलो ज़हन की ताक़त से इनमें दरार किया जाए।

खुद्दारी की स्याही भर लो अपनी कलम में तुम
चलो अपने सब लफ़्ज़ों को हथियार किया जाए।

जवाँ पीढ़ी ही तो इस मुल्क़ को आगे ले जाएँगी
आओ अच्छी तालीम से इन्हें तैयार किया जाए।

जॉनी अहमद ‘क़ैस’

केंद्रीय विद्यालय मिसा कैंट, असम
टी. जी. टी. शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा

ई-मेल: [email protected]

Last Updated on September 16, 2020 by monjurideka99

    Facebook
    Twitter
    LinkedIn

    More to explorer

    image_20260921_102530

    रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

    Spread the love

    Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

    Leave a Comment

    error: Content is protected !!