न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर समर्पित कविता – “बेटी”

Spread the love
image_pdfimage_print

बेटी

बेटी है घर की फुलवारी
बेटी है माँ पिता की दुलारी
महके घर का कोना कोना
वह घर स्वर्ग जहाँ बेटी का होना

बेटियाँ घर को महकाती है
सुन्दर गुलशन सा बनाती है
बेटियाँ खुशी है रोशन संसार है
बेटियाँ आदर्श है स्नेह प्यार है

बेटियाँ संस्कार है संस्कृति है
बेटियाँ धर्म की धुरी वृति है
बेटियाँ रमा शारदा सविता है
बेटियाँ निर्मल पावन कविता है

बेटी स्वयं लक्ष्मी का स्वरुप है
बेटी संस्कार भरा सुमधुप है
बेटी उद्यान है गुलशन सुगंध भरा
बेटी खुशी है श्यामल सुखद धरा

हरघर बेटी के नए नूतन नाम
मुख पर आते ही सुखद छाये
भाइयों की दुलारी माँ की लाडली
पिता की गुड़िया परी कहलाये

कहीं सुमन पुष्पा सविता कविता
कहीं चंदा मीनाक्षी मनीषा पूजा
हर नाम बसै स्वयं ब्रह्म के रूप
अनन्य सभी नाम में बसे ईश्वर दूजा

बेटी खुशी है सुखद है उमंग है
बेटी इन्द्रधनुष के सभी रंग है
बेटी भाग्य से घर में आती है
बेटी स्वयं शारदे की थाती है

मीनाक्षी डबास “मन”
प्रवक्ता (हिन्दी)
राजकीय सह शिक्षा विद्यालय पश्चिम विहार शिक्षा निदेशालय दिल्ली भारत
Mail Id
[email protected]

माता -पिता – श्रीमती राजबाला श्री कृष्ण कुमार

प्रमुख प्रकाशित रचनाएं – घना कोहरा,रिमझिम रिमझिम, मोबाइल देवता, नया सवेरा (हाइकु), बादल, बारिश की बूंदे, शब्द संसार, मजदूरों की मजबूरी, सीढ़ी, धागा, स्त्रियों के बाल, रेखाओं में मजदूर, वीर राणा प्रताप, भारत के पूत, नव जीवन वरदान, कोरोना काल, गढ़वाल राइफल का वीर, मेरी सहेलियां, मन का दरिया, खो रही पगडण्डियाँ, बेटी ।
उद्देश्य – हिन्दी भाषा का प्रशासनिक कार्यालयों की प्राथमिक कार्यकारी भाषा बनाने हेतु प्रचार – प्रसार

Last Updated on January 24, 2021 by mds.jmd

  • मीनाक्षी डबास "मन"
  • प्रवक्ता (हिन्दी)
  • शिक्षा निदेशालय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली
  • [email protected]
  • राजकीय सह शिक्षा विद्यालय पश्चिम विहार शिक्षा निदेशालय दिल्ली भारत
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

Leave a Comment

error: Content is protected !!