न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

मुझे उस ओर जाना है

Spread the love
image_pdfimage_print

मुझे उस ओर जाना है

मुझे उस ओर जाना है” कविता समस्त स्त्री वर्ग की जिजीविषा को उन्मुक्त वातावरण में जीने, खुलकर हँसने, अपने अरमानों को पूर्णता की ओर ले जाने का आह्वान करती है। 

मुझे उस ओर जाना है

 

मुझे उस ओर जाना है

जहाँ तुम हो जहाँ मैं  हूँ

जहाँ हम एक जीवन हों।

 

मुझे उस ओर जाना है

जहाँ जीवन का स्पंदन हो

मृत्यु का नहीं भय हो।

 

मुझे उस ओर जाना है

जहाँ आदि तुम्हीं अंत हो

न कोई और परिचय हो।

 

मुझे उस ओर जाना है

गगन विस्तार विस्तृत हो

न सीमाओं का बंधन हो।

 

मुझे उस ओर जाना है

जहाँ तुम एक ही तत्व हो

न भेदों का जहां गढ़ हो।

 

मुझे उस ओर जाना है

जहाँ तेरा न मेरा हो

जो भी हो हमारा हो

 

मुझे उस ओर जाना है

समष्टि का जहाँ हित हो

व्यष्टि भी वहीं युक्त हो।

 

मुझे उस ओर जाना है

जहाँ हर जीव विकसित हो

हर प्राण विलसित हो।

 

कवयित्री परिचय –

 

मीनाक्षी डबास “मन”

प्रवक्ता (हिन्दी)

राजकीय सह शिक्षा विद्यालय पश्चिम विहार शिक्षा निदेशालय दिल्ली भारत 

माता -पिता – श्रीमती राजबाला श्री कृष्ण कुमार

 

प्रकाशित रचनाएं –  घना कोहरा,बादल, बारिश की बूंदे,  मेरी सहेलियां, मन का दरिया, खो रही पगडण्डियाँ।

उद्देश्य – हिन्दी भाषा का प्रशासनिक कार्यालयों की प्राथमिक कार्यकारी भाषा बनाने हेतु प्रचार – प्रसार। 

Last Updated on February 2, 2021 by mds.jmd

  • मीनाक्षी डबास "मन"
  • प्रवक्ता - हिंदी
  • शिक्षा निदेशालय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली
  • [email protected]
  • राजकीय सह शिक्षा विद्यालय पश्चिम विहार, शिक्षा निदेशालय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!