न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सूर्योपासना

Spread the love
image_pdfimage_print

प्रातःकाल में जो प्रतिदिन,
प्रेरित कर हमें जगाता है।
जिस सूरज के उग जाने से,
अंधियारा दूर हो जाता है।।
सब उत्साहित हो-होकर,
आगे बढ़ने को मचलते हैं।
नीड़ छोड़कर डालों पर,
पक्षी भी कलरव करते हैं।।

कंधे पर हल-पाटा लेकर,
कृषक खेत को चलता है।
डब्बे में दुग्ध आदि भरकर,
ग्वाला शहर निकलता है।।
कपड़ा पहने, बस्ता लादे,
बच्चे शिक्षालय जाते हैं।
मजदूर और अधिकारी भी,
दिनचर्या रत हो जाते हैं।।

स्वयं जलकर, दिनभर चलकर,
सूर्य प्रकाश फैलाता है।
सायं काल में लाली देकर,
बिना थके ढल जाता है।।
यह है परम् कर्तव्य हमारा,
नित उसके गुण गाएँ।
सबसे आगे, सबसे पहले,
उठकर शीश नवाएं।।

उससे विनती, उसका भजन,
उसकी पूजा, हवन-होम हो।
गुरुवार हो, भौमवार हो,
रविवार हो या सोम हो।।
आस्थावान हो, हम मिलकर,
उससे करें यह याचना।
हे भगवन, सब सुखी रहें,
आपकी हो सदैव उपासना।।

Last Updated on January 13, 2021 by dtripathiy

  • यमुना धर त्रिपाठी
  • हिंदी शिक्षक
  • हिम इंटरनेशनल स्कूल, इटानगर
  • [email protected]
  • ग्राम-परसा बुजुर्ग, पोस्ट-ऊरूवा बाजार, गोरखपुर (उ०प्र०)-273407
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

प्रतीकात्मक छवि

साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम है यह सम्मेलन-डॉ विकास दवे

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम

प्रतीकात्मक छवि

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा साहित्यिक पत्रिकाओं

प्रतीकात्मक छवि

जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के बीच आपसी विमर्श – डॉ. शैलेश शुक्ला

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के

Leave a Comment

error: Content is protected !!