न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

मैं हिंदुस्तान हूँ

Spread the love
image_pdfimage_print

पर्वतराज हिमालय रक्षक,
ऋषियों की संतान हूँ
वेद पुराण ऋचाएँ मुझमें,
मानव संस्कृति की पहचान हूँ
हांँ, मैं हिंदुस्तान हूँ ,,,,,,,,

मस्तक केसर तिलक लगाये
कश्मीर घाटी स्वर्ग बसाये
देवो की तपोभूमि मैं
अगणित रत्नों की खान हूँ

हाँ, मैं हिंदुस्तान हूँ,,,,,,,,,,

कल-कल बहती नदिया मुझमें,
झरने पहाड़ी और कहीं पठार हूँ
हर भाषा मुझ से ही जन्मी
मैं सुन्दर वन, मैं ही रेगिस्तान हूँ

हांँ, मैं हिंदुस्तान हूँ ,,,,,,,,,,,

लहर लहर लहराए धरती अपनी,
रबी, खरीफ, जायद फसल किसान हूँ,
वसुधैव कुटुंबकम् बसता मुझमें,
विश्व गुरु की पहचान हूँ

हाँ, मैं हिंदुस्तानी हूँ,,,,,,,

राम,कृष्ण, नानक, गौतम जन्में जहाँ,
आर्यभट्ट, पाणिनी, वेदव्यास बागान हूंँ,
गार्गी, अपाला, घोषा, अनसूया, सावित्री
लक्ष्मीबाई, राधा, मीरा, मैं सीता की गान हूँ

हाँ, मैं हिंदुस्तान हूँ,,,,,

मुझमें ही कबीर, तुलसी, जायसी हुए
दिनकर, पंत, निराला कालिदास महान हूँ,
इतिहास के स्वर्णिम धरोहर मुझमें,
करोड़ों वीरगाथाओं की बखान हूँ

हांँ, मैं हिंदुस्तान हूँ,,,,,

काशी, मथुरा, अयोध्या, वृंदावन,
कटक, सागरतट बसता रामेश्वर स्थान हूंँ,
कत्थक, कजरी, शहनाई, बांसुरी,
गरबा, भांगड़ा, मोहनीअट्टम यशगान हूँ,

हाँ, मैं हिंदुस्तान हूँ,,,,,,,

हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई,
सब धर्मों का सम्मान हूंँ
लोकतंत्र है बसता मुझमें,
विशाल संविधान का मैं शान हूँ,

हाँ, मैं हिंदुस्तान हूँ,,,,,,

एकता, अखंडता, विविधता मैं,
खुद में समेटे हुये
कण-कण में बसता,
प्रेम, त्याग, दया अपनत्व का मैं गुलिस्तान हूँ,

हाँ हिंदुस्तान हूँ,,,,

 

वन्दना यादव “ग़ज़ल”
वाराणसी, यू०पी०

Last Updated on November 12, 2020 by navneetkshukla013

  • वंदना यादव "गज़ल"
  • सहायक अध्यापक
  • बेसिक शिक्षा विभाग
  • [email protected]
  • वाराणसी
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!