न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

मेरी मंज़िल

Spread the love
image_pdfimage_print

तुम ईंट फेंकना मैं पुल बनाऊँगी।
तुम इस पार रहना मैं उस पार जाऊँगी।

तुम बम लगाना मैं पौधे उगाऊँगी।
तुम विनाश के गीत गाना मैं पक्षियों का कलरव सुनाऊँगी।

तुम्हारी फेंकी ईंटों से मैं घबराती नहीं हूँ।
तुम्हारी फेंकी ईंटों से मैं घबराती नहीं हूँ।

सिंहनी हूँ मैं, कि गीदड़ों को मुँह लगाती नहीं हूँ।

तुम्हारी फेंकी ईंटें तुम्हारा भय बताती हैं।
मुझ से ज़्यादा ये तुम्हें भरमाती हैं।
इतिहास गवाह है,
कि हर ईंट फेंकने वाला पछताया है।
और इतिहास गवाह है,
कि हर ईंट खाने वाले ने कुछ अनोखा पाया है।

ईंट फेंकने वाले को दरकार होती है
ज़िद्दी हौसले की,
पर वो नहीं जानता
कि ईंटें, ज़िद्दी हौसले की
ख़ुराक होती हैं।
तुम फेंकते जाना,
मैं समेटती जाऊँगी।
तुम घटते जाओगे,
मैं बढ़ती जाऊँगी।

अपने भय के तुम ख़ुद शिकार हो।
और यह भय शिकार को शिकारी बताता है।

सुनो!
सुनो कि

इन ईंटों से पहले भी तोड़े होंगे तुम ने मनोबल।
और उस ध्वस्त इमारत से भी बटोरी होंगी ईंटें।
और उन ईंटों से लिखी होगी
फिर एक ध्वंस गाथा।
क्योंकि तुम यही कर सकते हो।
गढ़ना तुम ने कभी सीखा ही नहीं।
सृजन कभी तुम्हारा ध्येय नहीं रहा।
कल्पना कभी तुम्हारे स्वप्न में भी नहीं आयी।
विचारों के बीजांकुर को कभी स्वच्छ भाव-भूमि तुम दे न सके।
अपने ग़लीज़ व्यक्तित्त्व में कोई सुधार तुम कर न सके।

देखना!
देखना एक दिन
अपने भय में जीते तुम इतिहास हो जाओगे।
तुम्हारी ईंटों का हिस्सा ख़त्म हो जायेगा।
तुम्हारी ईंटों का हिस्सा ख़त्म हो जायेगा।

लेकिन!
लेकिन तब भी
ईंट खाने वाले कम न होंगे।
पुल बनाने वाले कम न होंगे।
पुल बनाने वाले कम न होंगे।

तुम अपने भय का अट्टहास करना, मैं मुक्ति का उत्सव मनाऊँगी।
तुम अपनी कारा के क़ैदी बनना, मैं उन्मुक्त गगन में उड़ान भरूँगी।

भय के इस बीहड़ में एक दिन तुम्हारे पास
केवल विभीषिकाएँ रह जायेंगी।
और पुल के उस पार मुझे मेरी मंज़िल मिल जायेगी।

Last Updated on January 17, 2021 by triptiukas

  • डॉ तृप्ति उकास
  • सहायक प्राध्यापक
  • शासकीय महाकोशल महाविद्यालय, जबलपुर, मध्य प्रदेश
  • [email protected]
  • H. No. 1436, Ahinsa Chowk, Vijay Nagar Jabalpur, M. P. 482002
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

fafa

हिंदी पत्रकारिता का वैश्विक विस्तार: विरासत, विकास और भविष्य का विराट विमर्श

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिंदी पत्रकारिता का वैश्विक विस्तार: विरासत, विकास और भविष्य का विराट विमर्श डॉ. शैलेश

123

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों और भविष्य पर होगा व्यापक विमर्श

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों

Leave a Comment

error: Content is protected !!