न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

मनोरंजन कुमार तिवारी की कविता “बनेगा कुछ ना कुछ…….तुम देख लेना”

Spread the love
image_pdfimage_print
बनेगा कुछ ना कुछ…….तुम देख लेना
—————————————–
जीवन के परिधि के,
अंदर-बाहर, यहाँ-वहाँ, जहाँ-तहाँ,
बिखरे हुए दर्द के टुकड़ों को,
शिद्धत से जीने दो मन को,
इसे बहलाओ मत, झुठलाओ मत,
भूलने मत दो अपनी स्मृति से,
एकनिष्ठ होकर एकाकार होने दो,
बनेगा कुछ ना कुछ,
तुम देख लेना। ………
ताप से खौलते पानी को,
भाप बनने दो,
बौद्धिकता,मुल्य और प्रतिमानों के,
बौछार मत फेंको,
संघनित होने दो इस भाप को,
बूंदों में ढलने दो,
बनेगा कुछ ना कुछ,
तुम देख लेना।
तिमिर को गहराने दो,
झूठे दिलासा के लौ जला कर,
टुकड़ों में मत बांटों इसे,
घबराओ मत,
समझौतों के आगे हो ना नत,
अपमान, पीड़ा, पश्चाताप,
विपत्ति, विकृति और संताप,
को सह लेने दो मन को,
छन-छन कर बहने दो आँखों से,
बनेगा कुछ ना कुछ,
तुम देख लेना……
उलझनों में उलझ जाना मत,
भावनाओं में बहक जाना मत,
बहने दो अंधड़, तूफ़ान,
उखड़ने दो जो उखड सकता है,
बिखर जाने दो जो बिखर सकता है,
जो बचा रह जाएगा आखिर,
वही बस तुम्हारा है,
उसी से बनेगा आकार तुम्हारा,
तुम देख लेना….
 
 
 
 

Last Updated on December 7, 2020 by Manoranjan Kumar Tiwari

  • मनोरंजन कुमार तिवारी
  • उप-संपादक
  • सृजन ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय ई-पत्रिका
  • [email protected]
  • फरीदाबाद
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

123

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों और भविष्य पर होगा व्यापक विमर्श

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों

1 thought on “मनोरंजन कुमार तिवारी की कविता “बनेगा कुछ ना कुछ…….तुम देख लेना””

Leave a Comment

error: Content is protected !!