न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

देश भक्ति काव्य लेखन प्रतियोगिता

Spread the love
image_pdfimage_print

कविता

(1)”प्रेम की गहराई”

यदि दिल की गहराइयों से

प्यार करते हो मुझसे

तो सोते फूटेंगे ज़रूर

उन्हीं गहराइयों से बहेगा

झरना झर-झर,कल-कल

हर एक जलकण से

जन्मेगा प्रेम मोती

खिल उठेगी सीप मुंह बाए

सागर की गहराई में

होता है अन्त जहां

प्रेमी युगल विश्राम करते हैं

बातें दो-चार करते हैं

पर प्रेम की गहराई

होती है अनंत !!!!!

(2) “वज़ूद”

न होते हुए भी तुम्हारा वज़ूद 

घेरे रहता है मुझे

जैसे चंद्रमा को वलय

घंटों चलता है

मौन सन्लाप तुमसे

निकल जाती हूं

बहुत दूर तुम्हारे साथ

किसी पहाड़ी के नीचे खेत में

सुनती हूं पसंदीदा गीत

जो गुनगुनाए थे कानों में

सामने शीशे से तुम ही

देखते हो मेरी चुस्त पोशाक

‘बड़ी सुंदर हो तुम’

कानों में फुसफुसाते हो

जिंदा रहते हुए

जन्नत दिखाते हो तुम 

अब यह तुम हो या हम

कहना है मुश्किल क्योंकि

तुम्हारा वज़ूद हमारे वज़द में

थोड़ा घुल सा गया है!!!!!

Last Updated on January 8, 2021 by rashmi.rc2015

  • डाॅ०रश्मि चौधरी
  • व्याख्याता
  • के.आर.जी.काॅलेज
  • [email protected]
  • 60/1121 यमुनानगर (दर्पण काॅलोनी के पास)थाटीपुर ग्वालियर मध्यप्रदेश पिन 474011
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

123

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों और भविष्य पर होगा व्यापक विमर्श

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों

Leave a Comment

error: Content is protected !!