न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

देशभक्ति काव्य लेखन प्रतियोगिता कविता: आजादी की सुबह

Spread the love
image_pdfimage_print

आजादी की पहली सुबह
नवोन्मेष से पुर्ण थी
मुक्त हुई थी भारत भुमि
जंजीरें तोड़ गुलामी की
नव सपनें लेकर के आयी
आजादी की सुबह सुहानी
पर उससे पहले लिखी
विभाजन की कहानी
नवभारत के निर्माण को लेकर
आशाओं का नवसंचार हुआ
देखे थे जो सपने
वीरों ने आजादी के
आजादी की नव सुबह पर
वो सपने साकार हुए
नवभारत उल्लास नया
नयी सोच लेकर आयी
आजादी की नयी सुबह
मिलकर के आगे बढ़ना था
भारत को आगे ले जाने को
स्वप्न जो देखा था वीरों ने
वक्त था पूरा करने का
आसमान में गर्व से अपना
लहरा रहा था तिरंगा
वो भारत जो चाहा था
नहीं हम बना पाये
अफसोस यही है आज भी
वीरों का कर्ज न चुका पाये
एक बार फिर से अब ठानो
नवभारत का निर्माण करें
भ्रष्टाचार और दुराचार को
भारत से मिल बाहर करें
आजादी की पहली सुबह पर
सपना जो देखा था सबने
आओ एक बार फिर मिलकर
हम उसको साकार करें

नाम- धीरज कुमार शुक्ला “दर्श”

पद- जिलाध्यक्ष, झालावाड़ स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, राजस्थान

पता- ग्राम व पोस्ट पिपलाज, तह. खानपुर ,जिला झालावाड़, राजस्थान, (326038) भारत

मोबाइल अंक/वाट्सएप अंक- 7688823730

Email- [email protected]

Last Updated on January 2, 2021 by dheerajkumarshukla99

  • धीरज कुमार शुक्ला "दर्श"
  • जिलाध्यक्ष, झालावाड़
  • भगतसिंह स्टुडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, राजस्थान
  • [email protected]
  • ग्राम व पोस्ट पिपलाज, तहसील खानपुर, जिला झालावाड़, राजस्थान , 326038 (भारत)
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

1 thought on “देशभक्ति काव्य लेखन प्रतियोगिता कविता: आजादी की सुबह”

Leave a Comment

error: Content is protected !!