न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

महिला दिवस काव्य प्रतियोगिता हेतु कविता – “औ” से औरत

Spread the love
image_pdfimage_print

“औ” से औरत

और भी बहुत कुछ है “औरत”

जीवन की वर्णमाला में

माँ, बहन, बेटी

बहु,पत्नी, सखी के

रिश्तों से परे भी है औरत

वो जो सुबह उठते ही

परिवार की भूख मिटाने के लिए

रसोई में जुट जाती है

घर चलाने के लिए

नौकरी पर भी जाती है

लात-घूसे ,गालियाँ खाकर भी

पति की सलामती के लिए

निर्जला व्रत करती है

देखा है मैंने औरतों को

जो अनपढ़ होकर भी

अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए

मजूरी करती हैं

दूसरों के घरों में बर्तन माँजती हैं

अपनी इज्ज़त और अमानत

गिरवी रख देती हैं

आँसुओं को पी लेती हैं

औरतें केवल रोती ही नहीं

शेरनी की तरह दहाड़ती भी हैं

अपने हक के लिए

चीखती-चिल्लाती भी हैं

अपने पंजों से नोंचती हैं

हँसुआ, कुदाल से राक्षसों का

सीना भी फाड़ देती हैं

आबरू पर बन पड़े तो

भरी भीड़ में थप्पड़ भी मार देती है

औरत केवल अपने लिए नहीं जी सकती

उसके सपने भी अपनों से जुड़े होते हैं

उसकी जीत दुनिया की जीत होती है

और इसी दुनिया के लिए

कई बार वह हार भी जाती है।

औरत में बहुत कुछ भरा होता है

फ़िर भी वह रिक्त होती है

और उसी रिक्तता में

सृष्टि की नई रचना को

असीम जगह मिलती है

पुरूष को सुख,

और प्रकृति को निरंतरता।

पुरूष के साथ बराबरी की

इच्छा रखने वाली औरत को

समझना होगा कि

वही जन्म देती है पुरूष को भी!

औरत अबूझ रहस्य है

मंदिर में स्थापित ईश्वर की तरह

जिसे देखा, छुआ जा सकता है

पर …

“औरत” के सीमित पर्यायवाची शब्द

हो सकते हैं

लेकिन उसका अर्थ अपरिमित है…

गीता टण्डन

20.1.2021

Last Updated on January 20, 2021 by geetatandon1

  • गीता
  • टण्डन
  • ध्रुव ग्लोबल स्कूल, संगमनेर, जिला-अहमदनगर, राज्य-महाराष्ट्र
  • [email protected]
  • बी-403, इन्द्रपुरम को. हा. सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर 8, वसन्त नगरी, वसई पूर्व, जिला पालघर महाराष्ट्र, पिन - 401208
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

123

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों और भविष्य पर होगा व्यापक विमर्श

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों

Leave a Comment

error: Content is protected !!