न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

अद्वैत

Spread the love
image_pdfimage_print

 

अद्वैत

एक स्त्री चाहिए

मन  को समझने के लिए

जिसके समा जाऊ

जार जार रो सकूँ

पोर पोर हँस सकुँ

बता सकूँ हर वो बात

जज्बात जो मन 

में उठते हो

मैं सिर्फ़ तन से नहीं

मन से भी नग्न हो सकूँ

उतार फेंकूँ सारे मुखौटे

भूला सकूँ।

माँ की तरह

तुम फेर दो हाथ बालों पर गालों पर

पुरूष होते हुए भी

सहारा  

चाहिए कभी कभी मुझे भी

बडी बहन की तरह

जो मार्ग दिखाये

एक  ऐसी स्त्री चाहिए

जिसे प्रेम करते हुए

पूजा भी कर सकूं

श्रद्धा से

जिसके नयनों को चूम सकूँ

बेटी सा

जिसके स्पर्श मात्र से

पुलकित हो उठे रोम रोम मेरा

कर दूं पूर्ण समर्पण

विगलित हो अस्तित्व मेरा

प्रकृति सा निखर जाऊ

मैं नारी सा बन जाऊं

वो विराट पुरुष बन जाएं

उसमें मैं समा आऊँ

वो मुझमें नज़र आएं

हम शंकर का अद्वैत हो जाए

एक स्त्री चाहिए

जिसे मैं उस तरह प्रेम कर सकूँ।

—————––

© समि

Last Updated on January 19, 2021 by dr.satyamitra

  • सत्यमित्र
  • डॉ
  • सृजन
  • [email protected]
  • सितारगंज ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड 262405
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!