न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

देश भक्ति काव्य लेखन प्रतियोगिता हेतु “हरियाणा गौरव गान”

Spread the love
image_pdfimage_print

हरियाणा गौरव गान

(देशोsस्ति हरयाणाख्य: पृथ्व्यां स्वर्गसन्निभ:)

कवि – जितेन्द्र सिंह

 

वीर धरा म्हारा हरियाणा………….… कर्मठ निष्ठावान

सारे पासे हम छाये…….…….खेल खेत हो जंग मैदान

सभी जिलों की गौरव गाथा………. ..सब हैं आलीशान

पंचकूला में मनसा जी……… . माथे की बिंदिया सम्मान

वेद रचनी सरस्वती ………………….पौराणिक प्रमाण

 घग्गर नदी का मीठा पानी ……… ..फसलों की है जान

मेहनतकश अन्नदाता किसान. …….जवान देश की आन

काला सोना मुर्रा भैंस…….. ………हरियाणा की बाण

गगनचुंबी गुरुग्राम…………..…. पारस मणि सी शान

 गीता जयंती कुरुक्षेत्र………..…. बरसाया पवित्र गांव

 

जिंद का जलवा सबसे हटके…….. प्रसिद्ध अग्रोहा धाम

छोटीकाशी भवानी म्हारी……………. जग में सारे नाम

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद……… स्वरोजगार की खान

सूरजकुंड का हस्तशिल्प मेला… …..सब करते गुणगान

मनमोहक रत्नावली……………. संस्कृत की यश गान

खेल धरा म्हारा हरियाणा….…… लहराए तिरंगा जहान

सिरसा सोहना सोनीपत… ………सौम्य अनुपम सुजान

गीता, बाइबल, गुरु ग्रंथ साहिब…… पवित्र हमारी कुरान

सुंदर विकसित हाईवे हमारे…. ….. सफर कटे सुखवाल

गठजोड़ ए रहे साथ सलामत… जय बेरी माँ तेरा वरदान

 

तीज त्योहार की परंपराएं……… भाईचारा प्रथम स्थान

 डौल सुडोल अरावली पर्वत……. दक्षिण का अभियान

 उत्तर में शिवालिक………….….…. खड़ी प्रहरी सम्मान

कल-कल करती बड़खल झील… मनचित और सुखवाल

शिक्षा मंदिर अति निराले…….. …. है जी गहना सम्मान

सुलतानपुर बर्ड सेंचुरी……….…… . मनमोहक पहचान

 हिसार नारनौल बल्लभगढ़.……विकास की देखो मुस्कान

साहित्य, कला, विज्ञान में………. भरो सपनों की उड़ान

देश के गौरव गांव…………… हमारे महिमा बड़ी महान

चरपर चरपर पंछी चाहके……… हरे भरे खेत खलियान

 

चंडीगढ़ म्हारी राजधानी.. ………..समस्त जहां में मान

आओ पधारो हरियाणा………..… हम कर्मठ निष्ठावान

अतिथि देवो भव……………… दूध दही के खान-पान

धरा हमारी धान कटोरा…………. महके समस्त जहान

मैना, बुलबुल, एथनिक इंडिया…… हम सब के मेजबान

62 65 71 कारगिल…………..…… ज्यादा हम कुर्बान

माँ भारती के हम रखवाले……… बढ़ते आगे सीना तान

हरी धरा, म्हारा हरियाणा………. ..… छुए आसमान

 देश मेरे के रक्षा कवच का…. ….. कायम रखे गुणगान

सारे पासे हमसाए…. ……. खेल- खेत हो जंग मैदान

 

जगाधरी से दादरी…… म्हारा छैल- छबीला हरियाणा

कैथल, करनाल, पानीपत……..भव्य दिव्य हरियाणा

गोहाना,हांसी, टोहाना…. म्हारा खट्टा – मीठा हरियाणा

पिंजौर, बावल, मानेसर…. औद्योगिक संगम हरियाणा

महम, मेवात, नरवाना……. म्हारा हट्टा कट्टा हरियाणा

राई, रोहतक, रेवाड़ी……… निपुण व सक्षम हरियाणा

हिंद धरा पर सबसे न्यारा…. विकसित म्हारा हरियाणा

 

                                                    

जितेन्द्र सिंह

(चंडीगढ़ पुलिस)

गांव – निन्दाना, रोहतक, हरियाणा

9815639388

6280320244

Last Updated on January 13, 2021 by samajsachetak

  • जितेन्द्र सिंह  
  • पुलिस
  • चंडीगढ़ पुलिस
  • [email protected]
  • मकान न 405 ए पुलिस लाइन सेक्टर 26 चंडीगढ़
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

Leave a Comment

error: Content is protected !!