न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

महिला दिवस काव्य प्रतियोगिता

Spread the love
image_pdfimage_print

नारी

नारी का सम्मान करो रे,
करो नहीं उसका अपमान।
ईश्वर की ये अनुपम रचना,
मानव जीवन का वरदान।।

अस्तित्व नहीं था लहरों का,
जलधि यदि नहीं होता आज।
शक्ति भक्ति जगत की जननी,
बिन नारी न होता समाज।।
नारी है अस्तित्व हमारा,
उसका खूब करो गुणगान।
नारी का सम्मान करो रे,
करो नहीं उसका अपमान।।

सागर सी गम्भीर रहे ये,
पर्वत सी रहती ये धीर।
आसमान सा आँचल इनका,
बहे नैनों में नदी नीर।।
इनको फिर जो अबला कहते,
करते वह नारी अपमान
नारी का सम्मान करो रे,
करो नहीं उसका अपमान।।

जन्म सुवीरों को जो देती,
कैसे कहें उसे कमजोर।
त्याग करुणा और ममता की,
सच में नारी पक्की डोर।।
भूखी प्यासी रहकर खुद ये,
रहे परिवार पर कुर्बान।
नारी का सम्मान करो रे,
करो नहीं उसका अपमान।।

मानते परिवार पतंग हम,
नारी उसकी डोर स्वरूप।
नारी शोभा और सहारा,
नारी ही है छाया धूप।।
जल में थल में नभ में घर में,
बना रही नारी पहचान।
नारी का सम्मान करो रे,
करो नहीं उसका अपमान।।

नारी धन है जीवन नारी,
नारी लक्ष्मी कुल का मान।
माता पत्नी बेटी बहना,
बिन इनके जीवन सुनसान।।
वैदिक ऋचा ये कृष्ण गीता,
ममता की है अनुपम खान।
नारी का सम्मान करो रे,
करो नहीं उसका अपमान।।

-डॉ. जोगेन्द्र कुमार-
एसोसिएट प्रोफेसर
बी एल जे एस कॉलेज
तोशाम (भिवानी)
हरियाणा
Mob. 9466234509

Last Updated on January 7, 2021 by kumardrjogender

  • डॉ. जोगेन्द्र कुमार
  • एसोसिएट प्रोफेसर
  • बी.एल.जे.एस. महाविद्यालय तोशाम(भिवानी) हरियाणा
  • [email protected].
  • Dr. Jogender kumar,H.N. 51, near guga meri kachchhi colony Bhiwani.127021
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

प्रतीकात्मक छवि

साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम है यह सम्मेलन-डॉ विकास दवे

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम

प्रतीकात्मक छवि

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा साहित्यिक पत्रिकाओं

प्रतीकात्मक छवि

जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के बीच आपसी विमर्श – डॉ. शैलेश शुक्ला

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के

Leave a Comment

error: Content is protected !!