न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

फरहत परविन की कविता – ‘सोंधी सी मुस्‍कान’

Spread the love
image_pdfimage_print

गहन तिमिर के शांत कक्ष में

सुलगाते ही एक चिंगारी

हर लेती सारे अवसादों को

रश्मिरथी ये तीव्र उजियारी

सहेज सब कुछ अंतर्मन में

रही बाँधती जिसे निष्काम

बिना बोले ही खोलती हजारों गिरहें

एक सोंधी सी मुस्कान।

चिकटे-चपटे बर्तन में

पड़ते ही सिक्के की ठन-ठन

क्षुधा-दग्ध मुक्ति मिलते ही

तृप्त वृद्धा-भिक्षुणी के चेहरे पे देखी

एक सोंधी सी मुस्कान।

पैरों में पड़ते हैं बिवाई

दिवा-निशा की कड़ी मेहनत से

ठिठुर जाड़े की शीतल पवन में

खेतों में फूटते ही

गेहूँ की नरम-सुनहरी बालियाँ

जर्जर किसान के चेहरे पे देखी

एक सोंधी सी मुस्कान।

जीवन-मरण की यादृच्छिकता में

युद्ध-विराम से घर लौटे

देश-प्रहरी को अपलक निहारती

नव ब्याहता वनिता के चेहरे पे देखी

एक सोंधी सी मुस्कान।

क्षण-क्षण सहती असीम प्रसव-पीड़ा

आकुलता भरे हृदय से

लाख दुआएँ करती रहती

सुन नवजात की पहली किलकारी

सौम्या जननी के चेहरे पे देखी

एक सोंधी सी मुस्कान।

मधुमासी उल्लास लिये

अपार समर्पित स्नेह-निर्झर में

प्रेम-निवेदन करते ही स्वीकृत

लिए लालिमा प्रेयसी के चेहरे पे देखी

एक सोंधी सी मुस्कान।

मीलों तक पथबाधा सहते

अंतिम लक्ष्य तक ज्यों पहुँचते

छूते ही रक्तिम पट्टी को

धावक के गौरवपूर्ण चेहरे पे देखी

एक सोंधी सी मुस्कान।

परिवार-समाज की सुनती ताना

पढ़कर तुमको क्या है बन जाना?

बादलों से ऊपर उड़कर

देख क्षितिज से अपनी धरा को

दृढ़ संकल्पी महिला पायलट के चेहरे पे देखी

एक सोंधी सी मुस्कान।

दे उड़ान हौसलों को

कठिन लक्ष्य तक पहुँचा देती है

पृथक कर समस्त चिंता-पीड़ा से

जो हर्ष के अपार द्वार खोल जाती है

है कितनी ही प्यारी

ये सोंधी सी मुस्कान।

संपर्क : फरहत परविन, शोधार्थी, (हिंदी), बर्दवान विश्वविद्यालय, पूर्वी बर्दवान, पश्चिम बंगाल, ई-मेल- [email protected]

Last Updated on January 4, 2021 by srijanaustralia

Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

प्रतीकात्मक छवि

साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम है यह सम्मेलन-डॉ विकास दवे

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम

प्रतीकात्मक छवि

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा साहित्यिक पत्रिकाओं

प्रतीकात्मक छवि

जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के बीच आपसी विमर्श – डॉ. शैलेश शुक्ला

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के

Leave a Comment

error: Content is protected !!