न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों समर्पित “मेरा भारत”

Spread the love
image_pdfimage_print

मेरा भारत

सब देशों से न्यारा भारत
सबसे प्यारा हमारा भारत
जन्म लिया देवों ने भारत में
इतना मनमोहक सुंदर हमारा भारत
विविधता में एकता की पहचान
यही है मेरे भारत की शान

इस धरती की मिट्टी ऐसी
मां की गोद का सुकून पाते
इस धरती के पूत है ऐसे
दुश्मन को जो धूल चटा दे
शिवाजी प्रताप लक्ष्मी नाम है ऐसे
दुश्मन सुन थर थर काँपे

अगणित नाम है ऐसे वीरों के
इस धरती पर जो जान लुटा दे
भारत में माता का वास
भारत माता कह कर बुलाते
भारत की धरती स्वर्ग से सुंदर
सुख को तरसे देव गंधर्व किन्नर

भारत देश की जो महिमा गाता
हर भारतवासी गर्व से भर जाता
शौर्य की गाथाएं या वीरों का बलिदान
शब्दों में ना कर सकते, भारत का बखान
सब देशों से न्यारा भारत
सबसे प्यारा हमारा भारत

पिंकी “हरि” भार्गव
हिंदी भवन
गाँव कराला
उत्तर पश्चिम – ब,
नई दिल्ली, भारत

Last Updated on January 25, 2021 by bhargavahari22

  • पिंकी "हरि" भार्गव
  • गृहणी
  • स्वतंत्र कवयित्री
  • [email protected]
  • हिंदी भवन, गाँव कराला उत्तर पश्चिम - ब, नई दिल्ली, भारत
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

Leave a Comment

error: Content is protected !!