न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

वसंतोत्सव काव्य प्रतियोगिता हेतु – ‘देखा वसंत में !’

Spread the love
image_pdfimage_print

देखा वसंत में

फूले सरसों से खेत चमकते

फले हरे गेहूं लहराते

कू-कू कोयल कूजते

पछुवा को डालियों से करते दोल विलास

देखा वसंत में !

जहाँ तहाँ  कटते

उलझे निकालते

और झुंड में लूटते

पतंग उड़ाते, डोर काटते

देखा वसंत में !

रंगों का खेल खेलते

पिचकारी लिए दौड़ते

परस्पर रंग उड़ेलते

छोड़ गिले शिकवे गले लगाते-मिलते

देखा वसंत में !

लदी लताएँ बेर से झूलते 
पतझड़ के पत्ते गिरते
किंशुक खिलते
विरह मिलन की बेला आते
प्रातः दीप्त पूर्व दिशा सूर्य स्वर्ण से उगते |
देखा वसंत में || 

बागों में आम्र मंजरी आते

सुमन वन में बहार लाते

झोंके हवा धूल संग खेलते

मधुमास सुरभित होते

देखा वसंत में !

 

रूह जगाते

बिसरी यादें  स्मरण कराते

नयी उमंग  उमड़ते

श्रृंगार रस बढाते

देखा वसंत में !

Last Updated on January 6, 2021 by avinash.rao1234

  • अविनाश कुमार राव
  • शिक्षक
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल फुलबारी, जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल
  • [email protected]
  • फुलबारी, जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!