न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

तुरुक डायरी (इस्तानबुल से होते हुए)

Spread the love
image_pdfimage_print

तुरुक डायरी (इस्तानबुल से होते हुए)

 

 

           

देश कोई अपनी बोली तो नहीं कि सोते में भी

समझ आ जायें

उनकी जीभ से निकलने वाली ध्वनियाँ तालू से टटकारती हुई

होंठों के बीच से सीटी निकालती हुई

छोड़ देती हैं निपट अकेला,

और देखते ही देखते एक शहर जंगल बान जाता है

और लोग दरख्तों से पत्तियाँ झाड़ने लगते हैं

 

बोली कोई दासी तो नहीं कि तुम्हारे कानों में

मछली सी तैरने लगे

इतिहास है सदियों का, जो सिलबट्टे पर घिसा गया

चटनी सा महीन, रोटी के साथ चटपटाते हुए

 

कई महिनों से मैं अपनी बोली के बिना भी

रहती हुई डरती हूँ कि मेरे शब्द कहीं

कफन ओढ़ कर सो जायें

 

मैं रह जाऊं एक अदद भाषा के बिना

 

Oct 14, 2014 10 am

 

इस शहर के नाखून बेहद लम्बे हैं

जो शायद खुदा के दरवाजे पर भी कील ठोंक देते हैं

मैं इसकी गलियों से डरती हुई

काँच के शीशे के पार मछली खाती हुई

सीने पर गड़े नाखूनों को देखती हूँ

मेरी तश्तरि पर रखी मछली

 

जिन्दा होकर बगल की मेज पर बैठ

शोरबा पीने लगती है

मैं उस कुत्ते को खोजने के लिये

सड़क पे निकल पड़ती हूँ जो मुर्दो की

कहानियाँ सुनायेगा

 

ये शहर बड़ी आंत सा शहर कभी नीचे उतरता है

यो कभी ऊपर चढ़ता है

तो कभी सीधा आसमान में पटक देता है

 

इस शहर के दाँत भी कुछ कम नहीं

सब कुछ चबा कर उगल देते हैं

 

मेरी बन्द खिड़की के पीछे

अनजान शहर खुल रहा है

(असंख्य मीनारों और मस्जिदों को देखते हुए)

 

——-

 

 

Oct 14, 2014 12:07am

           

इस्तानबुल दुनिया का सबसे पुराना शहर है, करीब तीन सौ ए डी में बसा माना जाता है, रोमन से लेकर ओट्टमन साम्राज्य का आधिपत्य रहा, इसलिये अगल बगल अनेक खण्डहर अनेक इमारते हैं, आज इस्तानबुल पहुंचते ही यही आने का कार्यक्रम बनाया। कभी कभी तो लगता है कि इस शहर का कोई भी इंसान अंग्रेजी नहीं बोलता संभलता है, सारे रास्ते टैक्सी ड्राइवर ना जाने क्या बड़बड़ाता रहा, जब उस पुरातन प्रदेश में पहुँचे तो म्यूजियम बन्द हो चुका था, बस महल खुला था, महल का टिकिट लेकर अन्दर पहुँची तो पुराना खण्डहर इलाका बन्द था, बाकी कमरों में १७ वी अट्ठारहवी शताब्दी के राजाओं का सामान सजा रखा था, कहीं खाना पकाना तो कहीं हीरे जवाहर तो कहीं तीर तलवार,,, मैं यही सोच रही थी कि रोमनों से पहले का इतिहास कहाँ गया? चलों उस वक्त का नहीं तो इस्लाम से पहले और रोमनों के बाद का?

म्यूजियमों में मेरा विश्वास नहीं है, खासतौर से राजशाही से जुड़े. क्यों कि राजा की तलवार तो दिखाई देती है, उसमें लगा खूण नहीं. तीर भाले तो होते हैं, लेकिन उनको चलाने वालों के भूखे पेट नहीं। बस एक चक्र लगा लो और बाहर निकल कर यूँ ही भटक लो तो बेहतर है।

 

——-

 

 

‍‍

 

++++

 

क्या हुआ जो तुमने मेरी

आस्था की दीवार पर

अपनी दीवार चढ़ा ली,

 

क्या हुआ जो तुमने मेरी तस्वीर पर

अपनी लकीरे खींच दी

 

अच्छा ही हुआ कि

मेरा और तु्म्हारे आका को

गुफ्तगू करने का

बहाना ही मिलेगा

 

मिलेंगे दो आका तो

शहर का तनाव कुछ कम होगा

 

(Hagia Sophia देखते हुए)

 

 

++++

 

आखिर में इस शहर के दाँत

मुझे छोड़ कर बढ़ गये आगे

 

अल्लाह, ये कोई शहर हुआ

गलियों से सूरज सफा हुआ

बुलन्दियों को ढ़हा कर

जमाना जी भी लिया तो क्या

अपना सा कोई यहाँ हुआ?

 

शहर तो बस इस्कीशेर

जहाँ प्यार घुलता है हवा में

और चाँद टंगता है पुल के ऊपर

 

++++

उन्होंने एक कील उगाई सिर पर

अपने को गुलाम मानते हुए

 

दूसरी कील उनके विश्वास को मजबूत बनाती है

 

चार कीलों से वे नगर सेठ

बन गये

 

गाढ़ी छह कीले तो बैठ ये खुदा के करीब

 

क्या खूब , अल्लाह, तेरी नीली छतरी

ब इनके सिरों पर तनी हुई

 

++++++++++
इस शहर की आँतों में

काफी कुछ अब भी बाकी है

पचने पचाने को

 

अजगर की तरह लीलता रहे जो

आदमीयत और आदम को

 

इन्होंने उनकी इमारत की खौंह पर

बीज बो दिया, उगा दरख्त

तो अपना कह दिया

 

ये तेरा और उसका साझा

आसमान जो ठहरा

 

++++++++

 

एक शहर छोड़ने के साथ

कुछ खोने का अहसास जरूरी है

और मैं खो बैठी हूँ कागजी लकीरे

तुम्हारे केनवास की

 

अब मैं तुम्हे याद करूंगी

कुछ खोने के अहसास के साथ

 

 

 

तुर्क की अब तक दो और यात्राएं हो चुकी है, लेकिन उनके बारे में फिर कभी..

Last Updated on January 20, 2021 by saxena.rati

  • रति सक्सेना
  • poet/writer/editor
  • kritya org
  • [email protected]
  • k.p,9/624, Vaijayant, Chettikunu, Medical college
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

fafa

हिंदी पत्रकारिता का वैश्विक विस्तार: विरासत, विकास और भविष्य का विराट विमर्श

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिंदी पत्रकारिता का वैश्विक विस्तार: विरासत, विकास और भविष्य का विराट विमर्श डॉ. शैलेश

123

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों और भविष्य पर होगा व्यापक विमर्श

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों

Leave a Comment

error: Content is protected !!